Home आपातकाल आपातकाल पर अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, सत्ता के लिए...

आपातकाल पर अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, सत्ता के लिए एक परिवार ने देश को जेल में बदला

SHARE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने आपातकाल की बरसी पर कहा कि सत्ता के लिए एक परिवार ने देश को जेल में बदल दिया था। अपने ट्वीट संदेश में अमित शाह ने कहा कि 45 साल पहले आज के दिन सत्ता के लिए एक परिवार के लालच ने आपातकाल लागू कर दिया। रातों रात देश को जेल में बदल दिया गया। प्रेस, अदालतें, फ्री स्पीच… सबकी आवाज को कुचल दिया गया। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए गए।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के प्रयासों के कारण आपातकाल से छुटकारा मिला। देश में लोकतंत्र की बहाली हुई लेकिन कांग्रेस में यह अब भी मौजूद नहीं है। एक परिवार के हित पार्टी और राष्ट्रीय हितों पर हावी रहे। खेद की बात है कि कांग्रेस की स्थिति आज भी बदलाव नहीं हुआ है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि हाल ही में सीडब्ल्यूसी की बैठक में कुछ सदस्यों ने मुद्दे उठाए तो लोग चिल्ला पड़े। एक पार्टी प्रवक्ता को बिना सोचे समझे बर्खास्त कर दिया गया। दुखद सच्चाई यह है कि कांग्रेस में नेता घुटन महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी ने सन 1975 में 25-26 जून की रात देश में आपातकाल लगाया था। इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय भी कहा जाता है।

Leave a Reply