Home समाचार कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या हुई नए मामलों से...

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या हुई नए मामलों से ज्यादा, पिछले 24 घंटों में 3,56,082 मरीज हुए स्वस्थ

SHARE

देश में आज तक कुल मिलाकर 1,90,27,304 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,56,082 कोविड मरीज ठीक हुए है। बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 72.28 प्रतिशत है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 37,15,221हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 16.16 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 30,016 मामलों की कमी आयी है। ऐसा दो महीनों के बाद पहली बार हुआ है।

पिछले 24 घंटों में 3,29,942नये मामले दर्ज हुए है। पिछले 24 घंटों में नये मामलों में दस राज्यों का 73.91 प्रतिशत योगदान हैं। कर्नाटक में एक दिन में सबसे ज्यादा 39,305 नये मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 37,236 नये मामले दर्ज हुए, जबकि तमिलनाडु में कुल 28,978 नये मामले दर्ज किये गए।

देश में अब तक कोविड-19 टीके के कुल खुराक की संख्या 17.27 करोड़ से ज्यादा हो गयी है। 11 मई को सुबह सात बजे तक कोरोना के टीके की कुल 17,27,10,066 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 25 लाख से ज्यादा खुराक दी गयीं। टीकाकरण अभियान के 115वें दिन 10 मई को कोविड-19 टीके की 25,03,756 खुराक दी गई।

केंद्र सरकार ने 11 मई सुबह आठ बजे तक राज्यों को 18 करोड़ वैक्सीन से अधिक खुराक निशुल्क मुहैया कराई है। इनमें से बरबाद हो जाने वाली वैक्सीनों को मिलाकर कुल 17,09,71,429 खुराकों की खपत हुई है। राज्यों के पास अब भी 90 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक मौजूद हैं, जिन्हें अभी लगाया जाना है। इसके अलावा, सात लाख से अधिक वैक्सीन खुराक अगले तीन दिनों में राज्यों को मिल जायेंगी।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने वैश्विक सहायता के तहत अब तक मिले 8,900 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 5,043 ऑक्सीजन सिलेंडर, 18 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 5,698 वेंटिलेटर और रेमडेसिविर की 3.4 लाख से ज्यादा शीशियों को राज्यों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड से 3,876 लोगों की मौत हुई। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 73.09 प्रतिशत योगदान है। कर्नाटक में सबसे अधिक 596 लोगों की जान गई, इसके बाद 549 मौतों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।

 

Leave a Reply