Home समाचार विदेशी धरती पर भारत का मजाक उड़ाने वालों से सावधान रहने की...

विदेशी धरती पर भारत का मजाक उड़ाने वालों से सावधान रहने की जरूरत- प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 12 मार्च को कहा कि विदेशी धरती पर भारत का मजाक उड़ाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। कर्नाटक के धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेश में देश में बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए उन्होंने कहा कि विदेश में देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया है। राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन में भारतीय लोकतंत्र के खतरे में होने की बात कही थी।

राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा हमें उन लोगों से सावधान रहना चाहिए जो विदेशी धरती से हमारे देश का मजाक उड़ाते हैं। वे हमारे भारत के खिलाफ बात करते हैं, जो लोकतंत्र की जननी है। प्रधानमंत्री ने कहा,’आज जब मैं भगवान बसवेश्वर की धरती पर आया हूं तो खुद को और धन्य महसूस कर रहा हूं। भगवान बसवेश्वर के अनेक योगदानों में सबसे प्रमुख है-अनुभव मंडपम की स्थापना। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था का दुनिया भर में अध्ययन होता है। और ऐसी अनेक बातें है, जिसके कारण हम दावे के साथ कहते हैं भारत सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र नहीं, भारत लोकतंत्र की जननी भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ये मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे कुछ वर्ष पूर्व लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकार्पण का अवसर मिला। लंदन में भगवान बसवेश्वर, लोकतंत्र की मजबूत नींव का प्रतीक अनुभव मंडपम। वो भगवान बसवेश्वर लंदन की धरती पर उनकी मूर्ति लेकिन ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। बावजूद इसके कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को लगातार कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘ऐसे लोग भगवान बसवेश्वर का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोग कर्नाटक के लोगों का, भारत की महान परंपरा का, भारत के 130 करोड़ जागरूक नागरिकों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कर्नाटक के लोगों को भी सतर्क रहना है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित किया जाना शामिल है। इसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी, 2019 में किया था। इसके अलावा 1507 मीटर लंबे सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली स्टेशन को भी समर्पित किया गया। यह दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है और इसे हाल में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी शामिल किया गया है।

उन्होंने इसके साथ ही इलाके में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए होसपेटे- हुबली- तीनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और होसपेटे स्टेशन के विकास कार्य का भी लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने जयदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, धारवाड़ बहु-ग्राम जलापूर्ति योजना और तुपरिहल्ला फ्लड डैमेज कंट्रोल प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी।

इसे भी पढ़िए-

मोदी से हार, अमेरिका-ब्रिटेन से गुहार! राहुल गांधी बन गए… घर का भेदी लंका ढाए!

राहुल गांधी को जेलेंस्की बनाना चाहता है डीप स्टेट! सीआईए, सोरोस, आईएसआई, कैंब्रिज लेक्चर = ये रिश्ता क्या कहलाता है!

विदेशी सरजमीं से देश को नीचा दिखाने की शर्मनाक कोशिश! राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने की सारी हदें लांघ दी!

Leave a Reply