Home समाचार जलता राजस्थान, सीएम गहलोत और गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा से लगाई...

जलता राजस्थान, सीएम गहलोत और गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा से लगाई इंसाफ की गुहार, बेरूखी से तंग आकर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

SHARE

राजस्थान जल रहा है, लेकिन कांग्रेस मणिपुर की राग अलाप रही है। उसे अपने शासित राज्यों में लोगों के साथ हो रहे अत्याचार की परवाह नहीं है। बलात्कार के मालमे में नंबर वन राजस्थान की गहलोत सरकार कानून-व्यवस्था को संभालने के मामले में पूरी तरह नाकाम है। सरकार की उदासीनता और पुलिस की बेरूखी की वजह से अपराधियों और बलात्कारियों के हौसले बुलंद है। हाल ही में जोधपुर में एक ही पारिवार के मासूम बच्ची सहित चार लोगों को जलाकर मार डाला गया था। इसकी आग अभी बूझी भी नहीं थी कि गुरुवार (27 जुलाई, 2023) को अजमेर जिले के केकड़ी उपखंड कार्यालय के बाहर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक कांग्रेस विधायक रघु शर्मा और पुलिस की बेरूखी से काफी परेशान था।

केकड़ी पुलिस थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास

अजमेर जिले के केकड़ी पुलिस थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक का नाम अशोक गौतम है, जो मार्बल व्यावसायी है। जब अशोक गौतम ने अचानक अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़कर अपने आप को आग के हवाले कर दिया, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वहां पर मौजूद लोगों ने जलते हुए अशोक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुका था। लोगों ने अशोक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अजमेर रेफर कर दिया। अशोक अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। 

युवक ने वीडियो संदेश भेजकर सीएम और विधायक से लगाई थी गुहार

बताया जा रहा है कि आत्मदाह करने से पहले अशोक ने एक वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से केकड़ी विधायक रघु शर्मा की शिकायत की थी। उसने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी कि मैं न्याय के लिए विधायक जी के पास भी गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मैं हताश और निराश होकर आत्मदाह कर रहा हूं। अशोक ने विधायक रघु शर्मा के नाम वीडियो बनाते हुए केकड़ी थाने के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। अशोक ने शिवराज चौधरी, कपिल सुवालका, सज्जन गुजर, राम गुजर, सुरेश गोयल, अनिल दाधीच को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। लेकिन सरकार के दबाव और पुलिस की मिलीभगत की वजह से अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। 

आत्मदाह के पीछे विधायक रघु शर्मा और पुलिस जिम्मेदार- पीड़ित की मां

पीड़ित युवक अशोक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उनका बेटा खनन व्यवसाय से जुड़ा था। विधायक रघु शर्मा और पुलिस से दबंगों की कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार और पुलिस की बेरूखी की वजह से अशोक को मजबूरन यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा। उन्होंने अपने बेटे को आत्मदाह करने के लिए विधायक रघु शर्मा और पुलिस को जिम्मेदार बताया।

रघु शर्मा राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार

गौरतलब है कि डॉ. रघु शर्मा गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी हैं। इससे पहले वे अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। स्वास्थ्य मंत्रालय उनके पास था। शर्मा केकड़ी से कांग्रेस के विधायक हैं। अजमेर से सांसद भी रहे हैं और राजस्थान की राजनीति में बड़ा नाम हैं। राजस्थान कांग्रेस में भी इनकी तूती बोलती है। गोविंद सिंह डोटासरा के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस का कोई आलाकमान है तो वह डॉक्टर रघु शर्मा हैं।

एक ही परिवार के मासूम सहित 4 लोगों की जलाकर हत्या

कुछ दिन पहले जोधपुर से 70 किलोमीटर दूर ओसिया के चेराई गांव की गंगाणियो की ढाणी में छह महीने की मासूम के साथ चार लोगों को जालकर मार डाला गया था। परिवार के सभी लोग रात में जब सो रहे थे तब उन पर हमला किया गया था। हमलावरों ने जलाने से पहले परिवार के 4 लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद घर में आग लगा दी थी। इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय पप्पू राम ने वारदात से पहले इंटरनेट पर हत्या करके उसे हादसा बताने वाला वीडियो देखा था। इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लेकिन कांग्रेस मणिपुर की आग पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त है। उसे यह सामूहिक हत्याकांड और जलता राजस्थान नजर नहीं आ रहा है।

Leave a Reply