Home समाचार भारत को बदनाम करने के लिए ट्रेंड कराया What’s wrong with India?...

भारत को बदनाम करने के लिए ट्रेंड कराया What’s wrong with India? विदेशी यूजर्स को मुंह की खानी पड़ी

SHARE

भारत में सत्ता परिवर्तन का ख्वाब देख रहे अरबपति जार्ज सोरोस और विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत को एक बार फिर बदनाम करने की साजिश रची गई। भारत में आम चुनाव से ठीक पहले एक प्रोपेगेंडा के तहत भारत को दुनिया की ‘दुष्कर्म राजधानी’ घोषित करने की नापाक कोशिश शुरू हो गई। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे इस डिजिटल वार में विदेशी यूजर्स को मुंह की खानी पड़ी। पिछले कुछ दिनों से ‘What’s wrong with India?’ ट्रेंड कराया गया। इसे विदेशी सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रेंड कराना शुरू किया। इसके बाद भारतीय यूजर्स ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और इसे विदेशी यूजर्स के खिलाफ ही इस्तेमाल कर दिया। भारतीय यूजर्स ने अमेरिका और पश्चिमी देशों की कमियों को उजागर करते हुए वीडियो पोस्ट कर आईना दिखाना शुरू कर दिया। इस तरह भारत के ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ ने विदेशियों को उनकी औकात दिखा दी।

भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा को दिया बढ़ावा
भारत के खिलाफ चलाए जा रहे इस प्रोपेगेंडा ‘What’s wrong with India?’ कीवर्ड को एलॉन मस्क के मालिकाना हक वाली X कंपनी ने जानबूझकर ट्रेंड कराया। लोगों ने इसके लिए X के एल्गोरिदम को जिम्मेदार ठहराया। कई भारतीयों ने जिनके फॉलोवर बहुत ही कम हैं लेकिन उन्होंने जब ‘What’s wrong with India?’ लिखकर दूसरे किसी देश की तस्वीरें शेयर कीं तो उन्हें भी अच्छी खासी रीच मिली। यही वजह है यह टॉप ट्रेंड करने लगी।

‘What’s wrong with India? कीवर्ड से 2.5 लाख से ज्यादा पोस्ट
भारत के खिलाफ यह प्रोपेगेंडा कुछ दिन पहले तब शुरू किया गया जब झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। घटना के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर विदेशी हैंडल्स ने साजिश के तहत इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया। एक प्रोपेगेंडा के तहत भारत को दुनिया की ‘दुष्कर्म राजधानी’ घोषित करने की कोशिश शुरू हो गई। विदेशी ट्विटर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ‘What’s wrong with India?’ ट्रेंड कराना शुरू कर दिया। 12 मार्च 2024 तक इस कीवर्ड को मेंशन करते हुए 2.5 लाख से ज्यादा पोस्ट की गईं।

आम चुनाव से ठीक पहले भारत के खिलाफ पोस्ट को बढ़ावा
सोशल मीडिया पर ईशान त्यागी ने लिखा- यह पोस्ट दिखाती है कि एक्स पर किस तरह के गेम चल रहे हैं। मेरे केवल 100 फॉलोअर्स हैं और इस पोस्ट पर मुझे जरूरत से ज्यादा पहुंच मिल रही है। इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि एक्स एल्गोरिदम कृत्रिम रूप से भारत और भारतीयों के खिलाफ पोस्ट को बढ़ावा दे रहा है। और यह सब भारत में आम चुनाव से ठीक पहले किया जा रहा है।

भारतीय यूजर ने यूरोप को बताया तीसरी दुनिया का देश
भारतीय ट्विटर यूजर्स ने इस प्रोपेगेंडा को अपनी ही शैली में जवाब दिया और पश्चिमी देशों को उनकी असलियत दिखाते हुए पश्चिमी धरती पर होने वाली घटनाओं की निंदा करते हुए ट्रेंडिंग हैशटैग का भरपूर उपयोग किया। अभिषेक नाम के यूजर ने मेट्रो में एक व्यक्ति के स्नान करने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हे भगवान, भारत में क्या गड़बड़ है, एक अमानवीय व्यक्ति मेट्रो में स्नान कर रहा है क्योंकि वहां कोई बाथरूम नहीं है, वास्तव में यह तीसरी दुनिया का देश है।

न्यूयार्क मेट्रो के अंदर पेशाब और मलत्याग करते हुए वीडियो
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने न्यूयार्क मेट्रो के अंदर आवारा लोगों के पेशाब करते हुए, मलत्याग करते हुए वीडियो पोस्ट किए। यही नहीं वालमार्ट जैसे शापिंग सेंटर में भी मलत्याग करते वीडियो पोस्ट किए।

नशे में धुत विदेशी भारत में लोगों को परेशान करते हुए
एक सोशल मीडिया यूजर ने भारत आए विदेशी का वीडियो शेयर। एक महिला विदेशी शराब पीकर सड़क पर लोगों को परेशान कर रही थी। वह अवश्य ही अवैध लोगों में से एक होगी!

डिजिटल वार में भारत सरकार भी कूदी, उपलब्धियों को गिनाया
इस डिजिटल वार में भारत सरकार भी कूद पड़ी। भारत सरकार ‘MyGovIndia’ अकाउंट के साथ मैदान में उतरी, जिसने भारत सरकार की उपलब्धियों की क्लिपिंग पोस्ट की जिसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सफलतापूर्वक लैंडिंग, आईएमएफ से मिली प्रशंसा और सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था, भारत के डिजिटल इंफ्रस्ट्रक्चर से संबंधित खबरों को शेयर किया।

भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने किस तरह के वीडियो पोस्ट कर भारत को बदनाम करने वाले विदेशी यूजर्स को आईना दिखाया, उससे संबंधित कुछ पोस्ट…

Leave a Reply