Home नरेंद्र मोदी विशेष MODI@72 : आजाद भारत में जन्म लेने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री...

MODI@72 : आजाद भारत में जन्म लेने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं नरेन्द्र मोदी, बीजेपी को दिलाई आश्चर्यजनक सफलता

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1950 में आज ही के दिन गुजरात के वडनगर में नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का जन्म हुआ था। खास बात यह है कि नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म आजाद भारत में हुआ है। नरेन्द्र मोदी से पहले जितने भी लोग प्रधानमंत्री नियुक्त हुए, सभी भारत की स्वतंत्रता से पहले जन्में थे। नरेन्द्र मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पांच वर्ष बाद 2019 में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नरेन्द्र मोदी 30 मई को दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बने। एक गरीब परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने का रास्ता काफी चुनौतियों और संघर्षों भरा रहा है। लेकिन नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति, जनसेवा और देश के लिए कुछ करने के ज़ज्बे ने मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बना दिया। आज वे अपनी देश सेवा और समर्पण की वजह से जननायक से विश्वनायक बन गये हैं। साथ ही अपने अथक परिश्रम से नए-नए कीर्तिमानों के साथ अपनी पार्टी बीजेपी और देश को आश्चर्यजनक सफलता दिला रहे हैं।

आइए जानते हैं आजादी से पूर्व और उसके बाद जन्म लेने वाले भारत के प्रधानमंत्रियों के बारे में…

1. पंडित जवाहरलाल नेहरू :  भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन भारत में हुआ था।

2. गुलजारीलाल नंदा : पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इनका जन्म 4 जुलाई, 1898 को पंजाब के सियालकोट में ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन भारत में हुआ था।

3. लाल बहादुर शास्त्री : भारत के तीसरे प्रधानमंत्री बने थे। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को ब्रिटिश राज में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था।

4. इंदिरा गांधी : भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लीं। इनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था।

5. मोरारजी देसाई : भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 29 फरवरी, 1896 को देश में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था।

6. चौधरी चरण सिंह : भारत के छठवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 23 दिसंबर, 1902 को ब्रिटिश राज में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था।

7. राजीव गांधी : भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में ब्रिटिश राज के दौरान हुआ था। 

8. विश्वनाथ प्रताप सिंह : भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 25 जून, 1931 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ब्रिटिश राज के दौरान हुआ था

9. चंद्रशेखर : भारत के नौवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 1 जुलाई, 1927 को यूपी के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था।

10. पीवी नरसिम्हा राव : भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 28 जून, 1921 को आंध्र प्रदेश के करीम नगर गांव में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था।

11. अटल बिहारी बाजपेयी : भारत के ग्यारहवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था।

12. एचडी देवगौड़ा : भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 18 मई, 1933 को कर्नाटक के हरदनहल्ली में ब्रिटिश राज में हुआ था।

13. इंदर कुमार गुजराल : भारत के तेरहवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 4 मई, 1919 को पाकिस्तान के झेलम में ब्रिटिश राज में हुआ था। देश के बंटवारे के बाद ये भारत आ गए थे।

14. डॉ. मनमोहन सिंह : भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के गाह में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था। भारत-पाक विभाजन के बाद ये भारत आ गए थे।

15. नरेन्द्र मोदी : भारत के पंद्रहवें प्रधानमंत्री बने। इनका जन्म 17 सितंबर,1950 को गुजरात के वडनगर में आजाद भारत में हुआ था।

प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने बनाया रिकॉर्ड

1. नरेन्द्र मोदी गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री हैं।

2. नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सबसे ज्यादा दिनों तक चुनी हुई सरकार का लगातार नेतृत्व किया है।

3. प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले भारत के चौथे प्रधानमंत्री बन गए हैं।

4. नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर रिकॉर्ड बनाया है।

5. नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले बीजेपी के पहले नेता हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का करिश्मा

1. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को पहली बार 2014 के आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला।

2. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को लगातार दूसरी बार 2019 के आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला।

3. बीजेपी के 1984 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो सांसद थे, जो 2019 में सबसे अधिक बढ़कर 303 हो गए।

4. 1984 में बीजेपी को देशभर में 1.82 करोड़ लोगों ने वोट दिया था, जबकि 2019 में 22.9 करोड़ लोगों ने वोट देकर बीजेपी को जिताया।

5. अपने उदयकाल में 1980 में बीजेपी के पास सिर्फ 25 लाख कार्यकर्ता थे, जो अब बढ़कर 18 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं।

6. राज्यसभा में कांग्रेस को पछाड़कर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची।

7. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी कांग्रेस के वर्चस्व को तोड़ दिया। 

8. मोदी राज में बीजेपी ने इतिहास रच दिया। पुडुचेरी से पहली बार बीजेपी को राज्यसभा सीट मिली।

9. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीजेपी और उसके सहयोगियों की मार्च 2018 में 21 राज्यों में सरकारें थीं। उस वक्त करीब 71 प्रतिशत आबादी पर NDA का शासन था।

10. जब 2014 में नरेन्द्र मोदी सत्ता में आए उस वक्त देश के सात राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकारें थीं। उस वक्त करीब 30 प्रतिशत आबादी पर NDA का शासन था।

11. पश्चिम बंगाल की विधानसभा में 2 विधायकों वाली बीजेपी बढ़कर 77 विधायकों तक पहुंच गई।

12. त्रिपुरा की वामपंथी सरकार को हटाकर पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनीं।

Leave a Reply