Home समाचार कांग्रेस और AAP में सांप-नेवले वाली लड़ाई, कॉकरोचों को लेकर तू-तू मैं-मैं,...

कांग्रेस और AAP में सांप-नेवले वाली लड़ाई, कॉकरोचों को लेकर तू-तू मैं-मैं, बेवफा हो गया अभिजीत दीपके

SHARE

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सांप और नेवले वाली लड़ाई शुरू हो चुकी है। सांप और नेवले अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ते हैं। सांप नेवले के बच्चों का शिकार करता है, इसलिए नेवला भी अपने परिवार की रक्षा के लिए उन पर हमला करता है। इसी तरह की लड़ाई कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच हो रही है। कांग्रेस कॉकरोच जनता पार्टी और उसके आंदोलन को निगलने पर उतारू है, वहीं आम आदमी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी की कमान और कंट्रोल अपने हाथ से निकलने नहीं देना चाहती है। इसलिए दोनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी पर अधिकार को लेकर जंग छिड़ी हुई है।

प्रधानमंत्री आवास के निकट राहुल गांधी का धरना
सोमवार 20 जुलाई को दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस को लगा कि वो छात्रों के मुद्दे पर पिछड़ती नजर आ रही है। अचानक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सक्रिय हुए और मंगलवार 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना पर बैठ गए। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। राहुल गांधी नीट परीक्षा मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे।

अड़ियल रूख को देखकर हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
अति संवेदनशील क्षेत्र में कांग्रेस के इस अचानक धरने से सुरक्षा एजेंसिया सकते में आ गई। कांग्रेस नेताओं के अड़ियल रूख को देखकर दिल्ली पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिया और बस में बैठाकर ले गई।

अब आपको दिखाते हैं, नीट परीक्ष और पुलिस लाठीचार्ज पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच किस तरह वार और पलटवार हो रहा है….

एक-दूसरे पर टूट पड़े AAP और कांग्रेस के नेता
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की एंट्री संभवतः आम आदमी पार्टी के नेताओं को रास नहीं आई। उन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी ने धरना देकर उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्हें डर सता रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक को अनशन और धरने पर हमने बैठाया। उसे हर तरह से मदद और समर्थन हमने दिया। अब राहुल गांधी इसका क्रेडिट लेने मैदान में कूद पड़े हैं। आंदोलन की कमान अपने हाथों से निकलता देख आम आदमी पार्टी के नेता राहुल गांधी पर टूट पड़े। वहीं कांग्रेस के नेता भी साबित करने में लगे हैं कि यह आंदोलन उनका है। 

संजय सिंह का वार- राहुल आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं
AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि CJP के प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी से अपने ही आवास पर विरोध-प्रदर्शन करवाया।

कांग्रेस का पलटवार : आपके धुँआ क्यों निकल रहा है?
कांग्रेस के नेता श्रीनिवास बी.वी. ने संजय सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए लिखा, “इतना क्यों तिलमिला रहे हो? आपके धुँआ क्यों निकल रहा है? यह ट्वीट मालवीय ने लिखा है या चड्ढा ने?” उनका इशारा बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा की ओर था।

कीर्ति आजाद का पलटवार : हमारी दोस्ती शर्मसार कर दी 
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद को भी संजय सिंह का राहुल गांधी पर हमला रास नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ये उम्मीद नहीं थी आप से संजय सिंह। हमारी दोस्ती शर्मसार कर दी आपने।”

कांग्रेस एक महीने से आंदोलन को गाली दे रही- संजय सिंह
राहुल गांधी को देखकर संजय सिंह की बेचैनी इतनी बड़ गई कि वो एक के बाद एक कई पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में कहा, “देश के करोड़ों युवाओं के लिए सोनम वांगचुक जी पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर है। जंतर मंतर पर देश का युवा आंदोलन कर रहा है। कांग्रेस एक महीने से आंदोलन को गाली दे रही है। अब राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि जंतर-मंतर नहीं हमारे धरने में…।”

संदीप दीक्षित का पलटवार – कौन है संजय सिंह ?
जब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से सवाल किया गया कि संजय सिंह ने ट्वीट किया है और कांग्रेस पर धरने को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इस सवाल के जवाब में संदीप दीक्षित ने कहा, ” कौन संजय सिंह ? अरे छोड़ो यार, किसी सीरियस आदमी पर सवाल पूछो….!!

आतिशी ने राहुल के धरने पर उठाया सवाल
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने की इजाजत कैसे मिल गई जबकि सरकार ने CJP के महीने भर से जारी प्रदर्शन के बावजूद बात करने से भी इनकार कर दिया था। यही नहीं एक घंटे में ही मोदी सरकार ने कांग्रेस नेताओं से बातचीत भी शुरू कर दी। वाह, क्या जुगलबंदी है।

कांग्रेस का पलटवार : BJP के साथ जारी आपकी जुगलबंदी Fail हो गयी
कांग्रेस के नेता श्रीनिवास बी.वी. ने आतिशी मार्लेना के आरोपों पर पलटवार करते हुए लिखा कि आपको बहुत तकलीफ हुई है। हम समझ सकते है। BJP के साथ जारी आपकी जुगलबंदी Fail हो गयी इस लिए..?

पूर्व कांग्रेस नेता संजय झा का पलटवार
आतिशी के पोस्ट को कांग्रेस के पूर्व नेता संजय झा ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”आम आदमी पार्टी की यह बेहद घटिया और ओछी पोस्ट शायद इस पार्टी को लेकर मेरी सबसे बड़ी आशंका को सही साबित करती है कि यह हमेशा एक उभरती हुई स्टार्ट-अप पार्टी बनकर ही रह जाएगी। यह टिप्पणी बेहद अनुचित है। इससे गहरी निराशा हुई।”


अनुराग ढांडा : बीजेपी राहुल गांधी का इस्तेमाल कर रही है
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि राहुल गांधी के इस सवाल से पूरा मुद्दा ही भटक गया। भाजपा ने पहले भी राहुल गांधी का इस्तेमाल किया है। ऐसे में मुझे लगता है कि ध्यान भटकाने के लिए फिर से राहुल गांधी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राहुल गांधी छात्रों का मुद्दा नहीं उठाना चाहते थे- सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज भी राहुल गांधी पर निशाना साधने से नहीं चुके। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बड़ा खुलासा राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेता संसद में जंतर-मंतर पर सीजेपी/छात्र विरोध (CJP/Student Protest) का मुद्दा नहीं उठाना चाहते थे। अन्य विपक्षी दलों ने उन पर दबाव बनाया कि वे इस मुद्दे को उठाएं, क्योंकि यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। छात्रों और जेन-ज़ी (GenZ) को बंद दरवाजों के पीछे रची जाने वाली इन साजिशों के बारे में पता होना चाहिए।”

बेबवाफ हो गया अभिजीत दीपके, संजय सिंह को दी नसीहत
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के जंग के बीच कॉकरोच जनता पार्टी भी कूद पड़ी है। कांग्रेस से समर्थन मिलता देखकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना पाला बदल दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने संजय सिंह का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह झूठा भ्रम मत फैलाएं और जो एकता देश में बनी हैं उसपर कुठाराघात न करें! आज़ कांग्रेस सेवादल ने CJP आंदोलनकारियों के लिए नाश्ता तैयार किया। हमारी मदद कर रहें हैं ! और श्री राहुल गांधी जी ने जो किया है, उससे यह स्पष्ट है कि पूरा देश अब सरकार पर दबाव बना रहा है। नेता विपक्ष अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply