Home समाचार पहले पीएम मोदी ने पाकिस्तान को मारा अब अमेरिका मारेगा

पहले पीएम मोदी ने पाकिस्तान को मारा अब अमेरिका मारेगा

SHARE

आतंकवाद को अपना सहारा बनाकर पाकिस्तान ने अपनी गत इतनी बुरी कर ली है आने वाले समय में उसके अस्तित्व पर ही आंच आने लगेगी। पाकिस्तान पोषित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सैन्य काफिला पर हमला किया था। उस आतंकी हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। भारत ने उस आतंकी हमले का जवाब दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया। भारत ने दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक के तहत हवाई हमले कर पाकिस्तान स्थित बालाकोट में चल रहे जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर को ध्वस्त कर दिया। भारत ने अपनी रक्षा में आतंकवाद के खिलाफ हमला किया था। लेकिन पाकिस्तान ने दूसरे दिन भारत से बदला लेने की मंशा से अपने सबसे आधुनिक लड़ाकू जहाज एफ-16 भारतीय सीमा का उल्लंघन करने का दुस्साहस किया। हालांकि उसके एक ए-16 लड़ाकू विमान को हमारे वायु वीर अभिनंदन ने मार गिराया।

पाकिस्तान ने हथियार खरीद संधि का किया उल्लंघन
भारत के खिलाफ एफ-16 लड़ाकू विमान का उपयोग कर पाकिस्तान एक बार फिर चारों तरफ से घिर गया है। पहले तो भारत ने उसके एफ -16 लड़ाकू विमान को मार गिराया और अब इस मसले पर अमेरिका ने उसे घरे लिया है। असल में अमेरिका ने पाकिस्तान को कुछ शर्तों के तहत एफ-16 लडाकू विमान दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान बगैर अमेरिका की अनुमित के भारत के खिलाफ ए-16 लड़ाकू विमान का उपयोग कर ही नहीं सकता है। क्योंकि अमेरिका ने उसे सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ उपयोग करने के लिए दिया था। इस प्रकार पाकिस्तान ने हथियार खरीद संधि का उल्लंघन किया है। इसके लिए अमेरिका ने उससे जवाब मांगा है। मालूम हो कि एफ-16 लड़ाकू जेट अमेरिका में बना हुआ विमान है। अमेरिका ने पाकिस्तान पर इस लड़ाकू विमान के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए दिया था विमान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्सी के दशक में अमेरिका ने जब पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान देने का फैसला किया था तो उन्होंने इसके लिए कुश शर्तें भी लगाई थी। उस शर्त के मुताबिक पाकिस्तान बगैर अमेरिका की अनुमति के सैन्य कार्रवाई के लिए पाकिस्तान इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता था। एफ-16 विमान को वह केवल आत्मरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ अभियान के लिए कर उपयोग कर सकता है। शर्त के अनुसार पाकिस्तान को दूसरे देश के खिलाफ इसका इस्‍तेमाल करने से पहले अमेरिका की इजाजत लेनी होगी। नियमों का उल्‍लंघन होने पर अमेरिका पाकिस्‍तान के खिलाफ कार्यवाही भी कर सकता है। यही वजह है कि पाकिस्तान काफी सहमा है। क्योंकि इसके बाद उसके परमाणु हथियार पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। जो देश एक विमान का नियमानुसार उपयोग नहीं कर सकता वैसे देश के हाथ में परमाणु हथियार कैसे रह सकता है।

भारत ने खोली पाक के झूठ की पोल
पाकिस्तान ने जिस एफ-लड़ाकू विमान से भारत को डराने का प्रयास किया था वह दांव उस पर उलटा पड़ गया। भारत ने उसके एफ-16 विमान को मार गिराया। हालांकि पाकिस्तान अभी तक मना कर रहा है कि उसने एफ-16 विमान का उपयोग किया भी। लेकिन भारत ने उसके झूठ की पोल खोल दी। मालूम हो कि बालाकोट में की गई एयर स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान ने बुधवार को अपने विमानों से न केवल भारतीय वायु सीमा का उल्‍लंघन किया, बल्कि भारतीय सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाने का भी प्रयास किया। लेकिन समय रहते ही भारतीय विमानों ने उसके तीनों विमानों को खदेड़ दिया और उसमें से एक को मार गिराया। इस कार्रवाई में भारत का भी एक मिग-21 दुर्घटनाग्रेस्त हो गया और उसे चलाने वाले पायलट अभिनंदन पाकिस्तान सीमा में चले गए। जिसे पाकिस्तान ने शुक्रवार को वापस किया। अब अमेरिका से बचने के लिए पाकिस्तान ने उस विमान को एफ-16 बता ही नहीं रहा है बल्कि उसे दूसरा विमान बता रहा है। शुरू में तो माना ही नहीं कि उसका कोई विमान मार भी गिराया गया है। लेकिन भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को बताया कि जिस मलबे को पाकिस्तान भारतीय विमान का मलबा बता रहा था दरअसल F-16 विमान का है। सुबूतों के तौर पर नियंत्रण रेखा के पास मिले उस एमरॉम मिसाइल का टुकड़ा भी सामने रखा है, जो F-16 से ही दागी जा सकती है।
पाकिस्तान अपनी इस हरकत से वैश्विक स्तर पर बुरी तरह फंस चुका है। पहले तो भारत ने उसे हर तरफ से मारा और अब अमेरिका उसे मारेगा।

Leave a Reply