बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इंडी गठबंधन में मचे घमासान का असर दिखाई दे रहा है। तेजस्वी यादव और लालू यादव ने कांग्रेस के साथ मिलकर नीतीश कुमार को सियासी चक्रव्यूह में फंसा दिया है। उन्हें अब समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे इस चक्रव्यूह से बाहर निकले। बिहार सरकार के काम का सारा क्रेडिट तेजस्वी यादव लूट रहे हैं। इससे परेशान नीतीश कुमार कभी बीजेपी नेताओं से जीवन भर दोस्ती निभाने की बात करते हैं, तो कभी कांग्रेस को नसीहत देते नजर आते हैं। ऐसे में दिग्भ्रमित नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। उन्हें कब, कहां और कैसी बात करनी है, उसको भूल चुके हैं। बिहार विधानसभा में महिला-पुरुष संबंध को लेकर जो अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, उससे पूरा देश शर्मसार है। वहीं इंडी गठबंधन के नेताओं की चुप्पी ने साबित कर दिया है कि यह गठबंधन महिला विरोधियों का जमावड़ा है।
सदन में नीतीश का महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान
दरअसल मंगलवार (7 नवंबर, 2023) को बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए ज्ञान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जानते हैं लड़का और लड़की का जो होता है शादी, लड़का तो रोज लड़कियों के साथ रात में सुतबे न करता है। रात में सोता है, तो उसी में जाता है पनिया भी। और उसी समय लड़की जो है कहती है ठीक है रात में करो, लेकिन अपना जो तुमको निकलने लगे, तो बहरवा निकाल कर बाहर फेंक दो। यही कर के लड़की सब अब सबको समझा रही है। जान लीजिए लड़की सब सबको समझाती है कि अपने पति को…हम सबको को याद करा रहे हैं। देखिए न अब कितना बढ़िया हो गया है।
भला कोई इतना गंदा और नंगा हो सकता है क्या?
बिहार विधानसभा के बाद विधान परिषद में महिला और पुरुष के संबंधों का घृणित और निकृष्ट शब्दों में पोस्टमार्टम करके नीतीश कुमार ने अपना चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया। महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं के प्रति अपनी घटिया सोच का साक्ष्य दिया… pic.twitter.com/yuGMAYXdY1
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 7, 2023
सेक्स गुरु बनकर महिला-पुरुष के संबंधों पर ज्ञान देते रहे नीतीश
नीतीश कुमार इतने पर नहीं रूके। उन्हें लगा कि सदन में बैठे सभी विधायक अनाड़ी है। इसलिए वो सेक्स गुरु बनकर महिला-पुरुष के संबंधों को और विस्तार से समझाने लगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर पढ़ लेगी लड़की, और वो जब शादी होगा लड़का लड़की में तो जो पुरुष है, वो तो रोज रात में शदिया होता है उसके साथ करता है ना उसी में और पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम था कि उ करेगा ठीक है! लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ उसको बाहर कर दो! करता तो है। तो उसी में संख्या घट रही है।
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar uses derogatory language to explain the role of education and the role of women in population control pic.twitter.com/4Dx3Ode1sl
— ANI (@ANI) November 7, 2023
महिला विधायक शर्म के मारे अपना चेहरा छुपाती नजर आईं
इस दौरान नीतीश कुमार अपनी उम्र, पद, सदन और महिलाओं की गरिमा और मर्यादा को भूल गए। उन्हें थोड़ा भी ध्यान नहीं था कि सदन में उनके इर्द-गिर्द महिला मंत्री और विधायक भी बैठी हुई हैं। उन्होंने जिस अश्लील अंदाज में स्त्री-पुरुष के शारीरिक संबंधों का जिक्र किया, वो एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। नीतीश की अमर्यादित भाषा और अश्लील अंदाज को देखकर महिला विधायक खुद को असहज महसूस कर रही थीं। उनके ठीक पीछे बैठी एक महिला विधायक शर्म के मारे अपना चेहरा छुपाती नजर आई।
#NitishKumar की दूसरी विडिओ भी आ गई है जो विधान परिषद की है l हद कर दी इन्होंने यहाँ तक कि पीछे बैठी महिला को शर्म के मारे मुंह छुपाना पड़ा॥ पर इन्हें शर्म नहीं आई https://t.co/S1R9lf0tr8 pic.twitter.com/UAXNSlWW2r
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) November 7, 2023
सदन से रोती हुई बाहर निकली बीजेपी महिला एमएलसी
नीतीश कुमार ने ना सिर्फ सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि महिलाओं का भी अपमान किया। नीतीश कुमार का बयान सुनकर बीजेपी की महिला विधायक हैरान थीं। वहीं विधान परिषद में बैठीं बीजेपी की महिला सदस्य निवेदिता सिंह शर्म के मारे सदन से बाहर निकल गई। उन्होंने सदन के बाहर रोते हुए कहा कि नीतीश कुमार का बयान सुनेने लगी तो मैं शर्मसार हो गई। मजबूरन सदन से बाहर निकल गई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी की भी महिला सदस्य थीं उनको कैसा लगा यह मैं नहीं जानती हूं, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगा। बिहार की आधी आबादी इनकी बातों को इग्नोर नहीं करेगी। आने वाले समय में इसका जवाब बिहार की जनता देगी। बीजेपी एमएलसी ने कहा कि कहा जाता है संगत से गुण होत है, संगत से गुण जाय। इनके डिप्टी सीएम नौवीं फेल हैं। मुख्यमंत्री जी तो इंजीनियर रहे हैं। इनकी भाषा अच्छी थी, लेकिन इन लोगों के साथ रहते-रहते उनकी भी आदत वैसी ही हो गई है।
नीतीश कुमार का सेक्स एजुकेशन सुनकर सदन से बाहर निकल गईं BJP MLC निवेदिता सिंह, रोते हुए बोलीं- “CM ने महिलाओं का अपमान किया, ये संगत का असर है”
अब विधानसभा या विधान परिषद में माताओं, बहनों को अब जाना हुआ मुश्किल क्योंकि मुख्यमंत्री सेक्स लेक्चरर हो गए हैं।। pic.twitter.com/X01jzklhUe
— Shubham Raj Singh🇮🇳 (@shubhamrajBJP) November 7, 2023
फ़ज़ीहत होते देखकर नीतीश ने गलती स्वीकार कर मांगी माफी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जो भाषण दिया है, वो बेहद आपत्तिजनक,असभ्य,अमर्यादित और असंवेदनशील है। भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नारी अस्मिता के खिलाफ नीतीश कुमार ने बयान दिया। इसकी चौतरफा निंदा हो रही है। अपनी फ़ज़ीहत होते देखकर नीतीश को भी जल्द अपनी गलती का एहसास हो गया। विवादित बयान के एक दिन बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और बयान वापस लेते हुए माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मेरे मन से अगर कोई बात आ गई कि पुरुष और स्त्री दोनों, लड़का-लड़की दोनों की रात में सोने की बात है तो मैं माफी मांगता हूं उसके लिए, मैं अपना बयान वापस लेता हूंं।
नीतीश कुमार ने विधानमंडल में सेक्स एजुकेशन पर दिये अपने बयान के लिए माफी माँगी. pic.twitter.com/oRIzishsf1
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) November 8, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडी गठबंधन की चुप्पी पर उठाया सवाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नीतीश के आपत्तिजनक बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप में से जो अखबार पढ़ते होंगे, जो टीवी देखते होंगे, उनका कल एक घटना की तरफ ध्यान गया होगा। ये घमंडिया गठबंधन, ये इंडी गठबंधन, इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता, जो इंडी गठबंधन का झंडा लेकर घुम रहे हैं। जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति भांति के खेल खेल रहे हैं। इंडी गठबंधन के उस नेता ने विधानसभा के अंदर, जिसमें माताएं और बहनें भी मौजूद थीं, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं। शर्म भी नहीं है उनको,इतना ही नहीं इंडी गठबंधन का एक भी नेता माताओं और बहनों के इतने भयंकर अपमान के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभा में मौजूद महिलाओं से सवाल किया कि जो माताओं और बहनों के प्रति ये दृष्टिकोण रखते हैं, वो कभी आपका भला कर सकते हैं?
घमंडिया I.N.D.I Alliance के एक बहुत बड़े नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों के लिए ऐसी भद्दी भाषा में बातें की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
I.N.D.I Alliance के एक भी नेता ने माताओं-बहनों के अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोला। pic.twitter.com/NT4f8DdBxd
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 8, 2023
नीतीश ने इंडी गठबंधन के चाल और चरित्र को किया उजागर
नीतीश कुमार ने अपने बयान से बता दिया कि महिला सशक्तिकरण की आड़ में किस तरह महिलाओं को अपमानित करने का खेल चल रहा है। नीतीश कुमार जिस इंडी गठबंधन से जुड़ कर भारत का प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। उस गठबंधन में नीतीश कुमार जैसे महिला विरोधी लोगों का जमावड़ा है। इस गठबंधन में ऐस दल और नेता शामिल है, जो महिलाओं को अपमानित करने का कोई मौका नहीं चुकते हैं। इसलिए नीतीश कुमार के आपत्तिजनक बयान पर मौन साधे बैठे हैं। लेकिन वो बोलेंगे भी तो कैसे। उनका अपना अतीत ही दागदार है। नीतीश कुमार ने महिलाओं के खिलाफ बयान देकर फिर इंडी गठबंधन के चाल और चरित्र को उजागर कर दिया है।
महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करना ही है घमंडिया गठबंधन का असली चाल और चरित्र! pic.twitter.com/3YoAXl7uLk
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 8, 2023
नीतीश के पेट में कहां-कहां दांत हैं हमें मालूम है- ललन सिंह
इंडी गठबंधन के नेता नीतीश कुमार के बयान पर कुछ नहीं बोलेंगे। उनकी अपनी राजनीतिक मजबूरी है। लेकिन नीतीश कुमार के हमराज और जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने बहुत पहले नीतीश के बार में एक बड़ा खुलासा किया था कि उनके पेट के अंदर बहुत दांत है। ललन सिंह ने साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त नीतीश कुमार के बारे में कहा था कि आपको हम एक बात बता रहे हैं। उनके पेट में जो दांत है और किसी को मालूम नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ हम हीं को मालूम है। 24 साल उनके साथ रहे हैं। कहां-कहां दांत हैं हमें मालूम है। कौन-कौन पॉइंट पर दांत है वो हम हीं को मालूम है। आप चिंता नहीं करिए सर्जरी करके सब दांत बाहर निकाल देंगे। ललन सिंह के अलावा आज नीतीश के भतीजा बने तेजस्वी यादव और भाई बने लालू यादव भी पेट में दांत होने की बात कह चुके हैं। इन तीनों करीबियों ने समय-समय पर जनता को सावधान किया है कि नीतीश कुमार जैसे दिखते हैं, वैसे है नहीं।