Home चुनावी हलचल शहजादे के अंकल चमड़ी का रंग देखकर भारतीयों को गाली दे रहे...

शहजादे के अंकल चमड़ी का रंग देखकर भारतीयों को गाली दे रहे है, देश यह अपमान सहन नहीं करेगा- पीएम मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। तेलंगाना के वारंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सैम पित्रोदा के रंगभेदी बयान पर कहा कि शहजादे के सलाहकार चमड़ी के रंग पर गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कोई गाली दे, मैं सहन कर लेता हूं। लेकिन शहजादे के फिलॉसफर ने इतनी बड़ी गाली दी है कि मुझे गुस्से से भर दिया है। क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग पर लोगों की योग्यता तय होगी। चमड़ी के रंग का खेल शहजादे को किसने इजाजत दी है। वे रंग के आधार पर मेरे देश के लोगों का अपमान कर रहे हैं। चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान मेरा देश सहन नहीं करेगा और मोदी तो कतई नहीं करेगा।

राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के भी करीबी रहे सैम पित्रौदा ने एक विवादित बयान देते हुए दक्षिण भारतीय लोगों की तुलना अफ्रीकी और पूर्वोत्तर भारतीय लोगों की तुलना चीनी लोगों से की है। ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने कहा है कि भारत में दक्षिण के लोग अफ्रिकियों जैसे दिखाई पड़ते हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चमड़ी का रंग कुछ नहीं होता है, हमलोग तो श्रीकृष्ण को मानने वाले लोग हैं, जिनकी चमड़ी का रंग यहां हम जैसे रंग था।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमने 2014 में दलित को राष्ट्रपति बनाया और कांग्रेस ने इसका विरोध किया। मैं बहुत सोच रहा था कि हम द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना रहे हैं, जिनकी बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है। द्रौपदी जी आदिवासी समाज की प्रतिष्ठित बेटी है उनको राष्ट्रपति बनाने का कांग्रेस क्यों विरोध कर रही है। आज पता चला कांग्रेस पार्टी में अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं, वो उनके फिलासफर और गाइड हैं। जैसे क्रिकेट में थर्ड अंपायर होता है। कनफ्यूजन पर सलाह लेते हैं। शहजादे के अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। जिनका रंग काला होता है वे सब अफ्रीका के होते हैं। तब मुझे समझ आया चमड़ी का रंग देखकर उन्होंने समझ लिया द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकन है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा। कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला या नहीं? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं ताकि लोकसभा का चुनाव खत्म हो जाए फिर वे अपने हाथ ऊपर कर दें…क्या ये आपसे धोखा नहीं है?…ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं।”

सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। लोग कांग्रेस को लताड़ लगा रहे हैं।

Leave a Reply