लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस तरह पीएम मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करके इतिहास बनाएंगे। इससे पहले केवल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ही लगातार तीन बार जीते थे। पंडित नेहरू 16 साल और 286 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे। लोकसभा चुनाव 2024 के काउंटिंग के रुझान से साफ है भाजपा करीब 240 सीटें जीतकर सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है वहीं एनडीए गठबंधन को 290 से अधिक सीटें मिलने जा रही है जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है। रुझान के अनुसार कांग्रेस को करीब 99 सीटें मिलने जा रही है वहीं यूपीए गठबंधन को 233 सीटें मिलने जा रही है। वर्ष 2004 में कांग्रेस को केवल 145 सीटें मिलीं थी और 2009 में 206 सीटें मिली थी और उसने जोड़-तोड़ कर गठबंधन की सरकार बनाई थी। अब यही कांग्रेस 240 सीटें लाने वाली बीजेपी को नैतिक हार की दुहाई दे रही है। इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है।
एनडीए पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताना अभूतपूर्व पलः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ”देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”
देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है।
भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है।
मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस से लगायी जीत की ‘हैट्रिक’
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणासी सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी परिणाम के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय राय को एक लाख 52 हजार 513 मतों से हराया। लोकसभा चुनाव के आखिरी और 7वें चरण में यहां पर वोटिंग पड़ा था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से हराया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल को 3 लाख 71 हजार 784 मतों से पराजित किया था।
2004: कांग्रेस ने 145 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी
इस चुनाव में कांग्रेस को 145 सीटें मिलीं। जबकि भाजपा के खाते में 138 सीटें आई। सीपीएम के खाते में 43 सीटें गई और सीपीआई 10 सीटें जीतने में कामयाब रही। बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव में सबसे ज्यादा 435 उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से 19 प्रत्याशियों ने ही जीत दर्ज की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 9 प्रत्याशी चुनाव जीते। कांग्रेस ने बसपा, सपा और लेफ्ट फ्रंट के सहयोग से सरकार बनाई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर इनकार करने के बाद, पूर्व वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
2009: कांग्रेस ने 206 सीटें जीतकर सरकार बनाई
2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 206 सीटें जीतीं वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाले संप्रग को 262 सीटें मिली। इस चुनाव में भाजपा को 116 सीटें मिली थीं वहीं राजग को कुल 159 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया था।