Home पोल खोल राहुल गांधी के करीबी नेता की घटिया करतूत बेनकाब होते देखिए

राहुल गांधी के करीबी नेता की घटिया करतूत बेनकाब होते देखिए

SHARE

हाथ से सत्ता जाने और नोटबंदी अभियान के बाद से कांग्रेसी नेता बौखलाए हुए हैं। बौखलाहट में कांग्रेसी नेता बीजेपी पर आरोप लगाने के लिए घटिया से घटिया करतूत अपनाने से भी हिचक नहीं रहे हैं। वे बेसिर पैर के आरोप लगाते हैं और खुलासा होने पर बेनकाब हो जाते हैं। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी नेता हैं सत्यजीत तांबे। ये महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। तांबे ने प्रधानमंत्री मोदी की सभा में भीड़ कम दिखाने के लिए एक नया ही खेल खेला।

तांबे ने ट्विटर पर पुणे रैली को लाइव दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में उन्होंने चालाकी से रैली खत्म होने के बाद की वीडियो मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के भाषण का ऑडियो एडिट कर के लगा दिया है। तांबे की कोशिश लोगों को ये दिखाने की है कि मोदी की सभा मे लोग ही नहीं जुटे और सारी कुर्सियां खाली रह गईं। हम आपको इस वीडियो का एनालिसिस भी दिखाएंगे, लेकिन पहले देखिए तांबे द्वारा किया गया ट्वीट और वीडियो। 

दिलचस्प बात यह है कि तांबे जिस वीडियो को लाइव दिखा रहे हैं वो रात 11 बजे का है और प्रधानमंत्री की रैली उसके काफी पहले खत्म हो चुकी थी। इस पोस्ट के बाद इस कांग्रेसी युवा नेता को ट्विटर पर काफी गाली भी सुननी पड़ी।

हम आपको एक और वीडियो दिखाते हैं इसमें आप 8:55 में 9:00 तक, 10:16 से 10:20 तक, 18:18 से 18:21 तक, 18:30 से 18:36 तक 18:41 से 19:03 तक, 19:39 से 19:43 तक, 21:23 से 21:40 तक सभा में मौजूद भारी भीड़ को देख सकते हैं।

राहुल गांधी के इस करीबी नेता सत्यजीत तांबे को कम से कम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वो वीडियो पोस्ट ही देख लेना चाहिए था, जिसमें उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए पुणे के लोगों का आभार जताया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पुणे में मेट्रो के फेज-1 प्रॉजेक्ट की नींव रखी। शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री ने एक रैली को भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने नोटबंदी से लेकर डिजिटल इंडिया तक कई मुद्दों पर लोगों से बात की। इस रैली में भारी भीड़ उमड़ी जिससे कांग्रेस की बोलती बंद है।

Leave a Reply