Home समाचार नेहरू के अक्साई-चीन के बाद अब दिग्विजय सिंह का कच्चातिवु को लेकर...

नेहरू के अक्साई-चीन के बाद अब दिग्विजय सिंह का कच्चातिवु को लेकर विवादित बयान, कहा- उस द्वीप पर कोई रहता भी है क्या?

SHARE

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं की देश विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी नेता दिग्विजय सिंह ने एक बेतुका और विवादित बयान दिया है। कच्चातिवु द्वीप को लेकर देश भर में जारी चर्चा के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है? देखिए वीडियो-

सवाल यह है कि अगर देश के किसी इलाके में कोई नहीं रहता तो क्या उसे दूसरे देश को दे दिया जाए? कच्चातिवु द्वीप को साल 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को सौंप दिया था। इसका खुलासा हाल ही में तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई को आरटीआई से मिले जवाब के बाद हुआ। चुनाव के समय ये मामला गरमा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने एक ट्वीट में इसका जिक्र किया।

कच्चातिवु द्वीप हिंद महासागर में भारत के दक्षिण छोर पर 285 एकड़ में फैला है। यह द्वीप भारत के रामेश्वरम और श्रीलंका के बीच में बना हुआ है। रणनीतिक रूप से अहम इस द्वीप को श्रीलंका को सौंपे जाने वाली बात पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान ने पार्टी की मानसिकता जगजाहिर कर दी है। इसके पहले कांग्रेस नेता और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर वाल नेहरू ने भी अक्साई-चीन को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि वहां तो घास का एक तिनका भी नहीं उगता। उन्होंने कहा था कि एक बंजर निर्जन क्षेत्र, जो 17,000 फ़ीट की ऊंचाई पर है और जहां घास का नामो-निशां तक नहीं है, ऐसा क्षेत्र जहां एक तिनका भी नहीं उगता। जवाहर लाल नेहरू के बाद गांधी परिवार के इस करीबी नेता दिग्विजय सिंह के बयान से देश भर में गुस्से का माहौल है। इस देश विरोधी बयान को लेकर लोग कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह को फटकार लगा रहे हैं।

Leave a Reply