Home समाचार देश के छात्रों और युवाओं के साथ बड़ा धोखा, CJP प्रदर्शन की...

देश के छात्रों और युवाओं के साथ बड़ा धोखा, CJP प्रदर्शन की सच्चाई जानकर आंखें खुल जाएंगी

SHARE

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च का आह्वान किया था। इस मार्च का मकसद नीट परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन करना था। लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की सड़कों पर जो कुछ दिखाई दिया, वो किसी भी तरह छात्रों का आंदोलन नहीं कहा जा सकता। इस प्रदर्शन के दौरान जो हिंसा हुई, वो किसने किया ? क्यों किया ? और उसको कराने वाले कौन थे ? इन सवालों का जवाब प्रदर्शन में शामिल उन युवाओं ने दिया, जो प्रदर्शन की सच्चाई जानकर हैरान रह गए। उनके साथ बड़ा धोखा हुआ। खुद को ठगा हुआ पाकर उनकी आंखें खुल गईं और उन्होंने जो कुछ बताया, वो देश की आंखें खोलने वाला है। 


“पेपर की बात नहीं, कुछ और हो रहा है”
प्रदर्शन में आए एक प्रदर्शनकारी कपिल ने कहा कि यहां तो कुछ और ही चल रहा है। हर किसी को कोई ना कोई गाली दे रहा है। पीएम मोदी को गाली दे रहे हैं। आरएसएस को गाली दे रहे हैं। ब्राह्मण से इनको दिक्कत हो रही है। पेपर की बात करने आए थे, लेकिन कोई पेपर की बात नहीं कर रहा। यहां पर बस पार्टी-पार्टी खेल रहे हैं।

‘इनका एजेंडा और प्रोपेगेंडा कुछ और है’
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि आए तो सपोर्ट में थे, लेकिन अब सपोर्ट में नहीं है। क्योंकि इनका एजेंडा और प्रोपेगेंडा कुछ और है, जो हमें यहां आने पर पता चला। अगर एक छात्र के न्याय के लिए आए तो धमकी नहीं देंगे। किसी संगठन को गाली देने लगे…भारत के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उमर खालिद का पोस्टर लेकर दिखला रहे हैं। इससे इनका प्रोपेगेंडा पता चलता है कि इनका मंसूबा कुछ और है।

“माननीय आदित्यनाथ जी की फोटो क्यों फाड़ा जा रहा है ?”
एक अन्य प्रदर्शनकारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि नीट पेपर लीक का विरोध करने के लिए यहां आया हूं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा हूं। जब यहां प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए आया तो देखा कि यहां माननीय आदित्यनाथ जी की फोटो फाड़ा जा रहा है। ठीक है कि धर्मेंद्र प्रधान ने गलती की है, उनकी फोटो फाड़िए। लेकिन आदित्यनाथ जी जो हमारे आदर्श है। उनकी फोटो क्यों फाड़ा जा रहा है?

“हमें कुछ समझ में नहीं आ रहा कौन लीड कर रहा है ?”
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमें कोई लीड करने वाला नहीं है। हमें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मैं गांव से आता हूं। मुझे पता नहीं विपक्ष के नेता अरविंद केजरीवाल कहां हैं, टीएमसी के सांसद कहा हैं? हम छात्र यहां अकेले लाठी खा रहे हैं। मरने को तैयार है। कहां है विपक्ष के नेता ? कॉकरोच जनता पार्टी कहां है? अभिजीत दीपके कहां है? हमें एक भी लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं।

गुजरात से दिल्ली आए थे आम आदमी पार्टी के समर्थक
इस प्रदर्शन में कुछ लोग गुजरात से आए थे। उन्होंने बताया कि वो बिजनेस करते हैं। खेती का बिजनेस करते हैं। लेकिन जब इनके बारे में जांच की गई तो ये लोग गुजरात के आम आदमी पार्टी के नेता निकले, जिन्हें केजरीवाल ने दिल्ली बुलाया था।

अब आपको कुछ ऐसे वीडियो दिखा रहे हैं, जिससे आपको पता चल जाएगा कि ये कोई छात्रों का आंदोलन नहीं होकर हिन्दू और भगवान श्रीराम के विरोधियों का हिंसक प्रदर्शन था…

“राम मंदिर एंड the f**k , we dont care”

“मेरे पास इतना टाइम नहीं है कि चार घंटे घंटा बजाकर पूजा करूं मैं, राम को गए हुए हजारों साल हो गए राम तुम्हारा देश नहीं चला रहा”

“हिन्दुओं से लाख गुना अच्छे मुस्लिम, मंदिर बनाने से देश का विकास नहीं होगा”

“मुझे खुद को हिन्दू कहने में शर्म आ रही है, देश के गद्दार हिन्दुओं से मुसलमान अच्छे हैं”

“इस देश में हिन्दू होना गलत है, करते रहना हिन्दू-मुसलमान”


सच्चाई : पुलिस को मारने के लिए भड़काते हुए वीडियो वायरल

Leave a Reply