Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 29 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 29 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

29 मई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए लिखा कि विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं। इन गुणों के साथ ही आज देशवासी विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में निरंतर जुटे हैं।

29 मई 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित कृषि संकल्प अभियान को संबोधित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है और कृषि के विकास को समर्थन देने का एक अनूठा प्रयास है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिक्किम की राजधानी गंगटोक में ‘सिक्किम@50’ कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का विषय था ‘प्रगति के साथ उद्देश्य जुड़ा हो तो प्रकृति विकास का द्वार खोल देती है’। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सिक्किम निवासियों को सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के इस विशेष दिन पर बधाई दी।

भारत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सीजीडी परियोजना की आधारशिला रखी। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने अलीपुरद्वार की ऐतिहासिक धरती से पश्चिम बंगाल के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

अलीपुरद्वार में बीजेपी रैली को भी संबोधित किया।

बिहार के पटना में रोडशो किया।

प्रधानमंत्रीने कहा कि पटना हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल भवन बिहार की प्रगति के लिए बेहद सुखद खबर है। श्री मोदी ने पटना हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल की कुछ झलकियां भी साझा कीं।

29 मई 2024
ओडिशा के मयूरभंज और बालासोर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में चुनावी रैली को संबोधित किया।

29 मई 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने रजब तैयब अर्दोग़ान को दोबारा तुर्किये का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ेगी और इस यात्रा में 5 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। प्रधानमंत्री ने नए विद्युतीकृत खंड के 182 किलोमीटर मार्ग को समर्पित किया और असम के लुमडिंग में एक नवनिर्मित डेमू/मेमू शेड का उद्घाटन भी किया।

29 मई 2022
मन की बात की 89वीं कड़ी को संबोधित किया।

29 मई 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड -19 के कारण अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों की सहायता करने के लिए उठाये जा सकने वाले कदमों के बारे में चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने वर्तमान कोविड महामारी से प्रभावित बच्चों के लिए कई सुविधाओं की घोषणा की। इन उपायों की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और देश बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगा ताकि वे मजबूत नागरिक के रूप में उभरें और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।


‘बच्चों के लिए पीएम केयर्स – कोविड प्रभावित बच्चों का सशक्तिकरण’ के तहत घोषित उपायों के अलावा भारत सरकार ने उन परिवारों की मदद करने के लिए कई और उपायों की घोषणा की है, जिन्होंने कोविड के कारण कमाई करने वाले सदस्य को खो दिया है। इन उपायों के तहत कोविड के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पेंशन दी जाएगी और इसके साथ ही बढ़ा हुआ एवं उदार बीमा मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

29 मई 2020
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी के निधन पर शोक प्रकट किया, राज्यसभा सांसद वीरेंद्र कुमार के निधन पर ट्वीट कर शोक प्रकट किया।

29 मई 2018
नमो एप के माध्यम से मुद्रा योजना के लाभार्थीयों से बातचीत,सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया के दौरे के लिए प्रस्थान।

29 मई 2017
चार देशों-जर्मनी, स्पेन, रुस और फ्रांस के दौरे के लिए प्रस्थान,जर्मनी पहुंचने पर भव्य स्वागत।

29 मई 2016
कर्नाटक के दावणगेरे में आयोजित विकास पर्व रैली को संबोधित किया।

29 मई 2015
उर्जा सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को देश का अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया।

29 मई 2014
केंद्रीय रेलमंत्री डीवी सदानंद गौडा और रेल राज्‍यमंत्री मनोज सिन्‍हा से मुलाकात,चीन के प्रधानमंत्री ली केकि‍‍यांग से बातचीत।

Leave a Reply