Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 जुलाई

SHARE
25 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

25 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने देवशयनी एकादशी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को बधाई दी।

25 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने माले स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। बैठक से पहले, राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री का रिपब्लिक स्क्वायर पर औपचारिक स्वागत किया। यह बैठक सौहार्दपूर्ण रही और इससे दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता की पुष्टि हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति ने मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

​ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भारत-मालदीव राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी किए।

25 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा से भेंट की।

25 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के विधायक श्री बिष्णु पद रे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

भारतीय विदेश सेवा में 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में नगालैंड से पहली महिला सदस्य सुश्री एस फांगनोन कोन्याक द्वारा सदन की अध्यक्षता करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए।

25 जुलाई 2022
भारत के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन।

25 जुलाई 2021
रेडियो और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोकप्रिय मन की बात की 79वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधन।

25 जुलाई 2020
नई दिल्ली में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पीएम-स्वनिधि योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

फाइल फोटो

25 जुलाई 2019
संसद में मॉनसून सत्र के दौरान निचले सदन यानी लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

25 जुलाई 2018
युगांडा यात्रा के दौरान भारत-युगांडा संयुक्त वक्तव्य, युगांडा की संसद में संबोधन,10वें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग पहुंचे।

25 जुलाई 2017
नई दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

25 जुलाई 2016
राष्ट्रपति भवन संग्रहालय के चरण-II का उद्घाटन किया

25 जुलाई 2015
मुजफ्फरपुर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया, पटना में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।

Leave a Reply