Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 24 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 24 जुलाई

SHARE
24 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

24 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए शुभ विचारों, वाणी और कर्मों को अपनाने के महत्व को रेखांकित किया।

24 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय से उनके ग्रीष्मकालीन निवास सैंड्रिंघम एस्टेट में भेंट की। प्रधानमंत्री ने हरित अभियान – ‘एक पेड़ मां के नाम’ में सहभागी बनने के लिए किंग चार्ल्स को धन्यवाद दिया और उन्हें एक पौधा सौंपा जिसे आगामी शरद ऋतु के दौरान सैंड्रिंघम एस्टेट में लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूनाइटेड किंगडम की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कीर स्टारर से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर ने ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते [सीईटीए] पर हस्ताक्षर के बाद भारत और ब्रिटेन के उद्योगपतियों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कीर स्टार्मर के साथ बकिंघमशायर स्ट्रीट क्रिकेट हब के खिलाड़ियों से बातचीत की।

24 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री ने अभिनव बिंद्रा को प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी।

यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

24 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता मदन दास देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

24 जुलाई 2022
बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक में पीएम मोदी भी बैठक में मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का कार्यालय से सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम प्रेरक विदाई संबोधन उस भावना को दर्शाता है जिसके साथ उन्होंने हमारे राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की।”

24 जुलाई 2021
धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और आषाढ़ पूर्णिमा के कार्यक्रम पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।

24 जुलाई 2019
कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की, ‘चंद्रशेखर- द बेस्ट आइकन ऑफ आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स’ पुस्तक का विमोचन किया।

24 जुलाई 2018
रवांडा के दौरे के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, अप्रवासी भारतीयों के स्वागत समारोह में उद्बोधन, रवांडा के बाद सरकारी दौरे पर युगांडा पहुंचे।  

24 जुलाई 2017
लोकसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लिया,भारत-कनाडा बिजनेस चैंबर के सीईओ से मुलाकात।

24 जुलाई 2016
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू से नई दिल्ली में मुलाकात और प्रदेश के मुद्दों पर विचार विमर्श।

24 जुलाई 2014
लोकसभा के सत्र में हिस्सा लिया, आगा फाउंडेशन के उपाध्‍यक्ष गुलाम रहीमतूला के नेतृत्‍व में एक पांच सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभा बालकृष्ण आचार्य से मुलाकात।

Leave a Reply