Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 23 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 23 जुलाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

23 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए जीवात्मा और परम चेतना के बीच के गहरे आध्यात्मिक एवं ब्रह्मांडीय संबंध को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की।

23 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्रिटेन और मालदीव के दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी किया।

लंदन पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

23 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने पिछले साल पुणे में आयोजित कार्यक्रम में दिया अपना भाषण भी साझा किया है, जहां उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने का सम्मान प्राप्‍त हुआ था।


प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25 की सराहना की।

23 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

23 जुलाई 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह के पूरे कार्यक्रम के दौरान संसद भवन में उपस्थित रहे।

23 जुलाई 2021
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात,नई दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा के निर्वाचित अध्यक्ष एवं मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से भेंट। 

23 जुलाई 2020
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मणिपुर के लिए एक जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी।

23 जुलाई 2019
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, संसद की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

23 जुलाई 2018
तीन अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना, रवांडा पहुंचने पर किगाली अतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत, रवांडा के किगाली में रवांडा के राष्ट्रपति श्री पॉल कागमे से मुलाकात और वार्ता, रवांडा में समुदाय कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

23 जुलाई 2017
संसद के सेन्ट्रल हाल में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित राष्ट्रपति के विदाई समारोह में शामिल हुए।

23 जुलाई 2016
All India Gems and Jewellery Trade Federation के समारोह में उद्बोधन,  रिलांयस फाउडेंशन यूथ स्पोर्ट का शुभारंभ।

23 जुलाई 2015
Sustainable Development Goals पर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित वर्कशाप का शुभारंभ, बाबा साहेब की 125 जयंती के कमेटी की बैठक।

23 जुलाई 2014
विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यांग किम से मुलाकात, ब्रेल लिपि में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी का लोकार्पण किया।

Leave a Reply