Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 23 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 23 अप्रैल

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

23 अप्रैल 2026
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर और मथुरापुर में चुनावी रैली और हावड़ा में रोडशो

23 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर 7, लोक कल्याण मार्ग पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

23 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी।

राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा व महासमुंद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

23 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने बसव जयंती के पावन अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से जगद्गुरु बसवेश्वर पर अपने विचार भी साझा किए।

प्रधानमंत्री ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर वृक्षारोपण पहल की प्रशंसा की।

23 अप्रैल 2022
नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवाराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात और प्रदेश के मुद्दों पर बातचीत, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से नई दिल्ली में मुलाकात, अभिनेता अनुपम खेर से मुलाकात, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल के घर रोंगाली बिहू कार्यक्रम में शामिल हुए।

23 अप्रैल 2021
कोरोना महामारी की ताजा लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वैक्सीन निर्माताओं के साथ चर्चा समेत कुल 3 महत्वपूर्ण बैठक।

23 अप्रैल 2019
गुजरात के अहमदाबाद  के निशान विद्यालय पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया,ओडिशा के केंद्रपाड़ा, बालासोर और पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित चुनावी जनसभा में संबोधन, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा चौक तक रोड शो किया।

23 अप्रैल 2018
बांग्‍लादेश के सड़क परिवहन मंत्री एवं आवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर से मुलाकात, चीन की दो दिवसीय यात्रा पर जाने का निर्णय लिया।

23 अप्रैल 2017
नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की तीसरी बैठक को संबोधित किया

23 अप्रैल 2015
सेवाओं पर वैश्विक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में उद्बोधन,लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए संबोधन।

Leave a Reply