करीब 12 साल से सत्ता से बाहर रहने वाले कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को हटाने के लिए देश विरोधी ताकतों को प्रोत्साहन देते रहते हैं। मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेसी नेता अब तो यहां तक कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी आतंकवादी हैं। लेकिन जब कांग्रेस पीएम को आतंकी बताती है, तो जनता उनके उन पुराने बयानों को याद कर रही है जहां खूंखार आतंकियों को ‘जी’ और ‘साहब’ कहा गया था। आइए देखते हैं वो 10 बड़ी कहानियां, जो बताती हैं कि कैसे इनका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है!
1. बाटला हाउस आतंकियों के लिए सोनिया के निकले आंसू
2008 का बाटला हाउस एनकाउंटर दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी थी, जिसमें इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हुए थे। लेकिन सलमान खुर्शीद के उस खुलासे ने सबको चौंका दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकियों की तस्वीरें देखकर सोनिया गांधी की आंखों में आंसू आ गए थे। क्या देश के रक्षकों से ज्यादा संवेदना आतंकियों के लिए थी? एक शहीद इंस्पेक्टर के बजाय आतंकियों की मौत पर दुख जताना क्या संकेत देता है?
2. राहुल ने आतंकी सरगना मसूद अजहर को कहा ‘जी’
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को लेकर राहुल गांधी का प्रेम जगजाहिर है। पुलवामा के गुनहगार को राहुल गांधी ने एक जनसभा में ‘मसूद अजहर जी’ कहकर पुकारा, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।देश के जवानों के हत्यारे को सम्मान देना क्या कहलाता है?
3. दिग्विजय सिंह ने लादेन को कहा ओसामा जी
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी और 9/11 हमले के गुनहगार ओसामा बिन लादेन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ‘ओसामा जी’ कहकर सम्मान दिया। क्या एक वैश्विक आतंकी किसी भी रूप में सम्मान का पात्र हो सकता है?

4. दिग्विजय सिंह ने आतंकी हाफिज सईद को कहा ‘साहब’
मुंबई हमलों का असली गुनहगार हाफिज सईद, जिसके खिलाफ भारत ने सालों से अंतरराष्ट्रीय मुहिम छेड़ रखी है, उसे दिग्विजय सिंह ने ‘हाफिज सईद साहब’ कहा। जिस आतंकी पर अमेरिका ने करोड़ों का इनाम रखा, वो कांग्रेस के लिए ‘साहब’ निकला। इतना ही नहीं, उन्होंने उसे ‘उनको’ और ‘उन पर’ जैसे सम्मानजनक शब्दों से भी संबोधित किया।

5. दिग्विजय सिंह ने जाकिर नाइक को बताया शांतिदूत
कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक, जिसकी बातें सुनकर कई युवा आतंकी बने, उसे कांग्रेस नेताओं ने ‘पीस मैसेंजर’ बताया। कांग्रेस सरकार के समय भड़काऊ भाषण और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी नाइक की संस्था से कांग्रेस के ट्रस्ट को 50 लाख रुपये का चंदा मिलने की बात भी सामने आई थी।

6. अफजल गुरु को कहा अफजल गुरु जी
संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ‘जी’ कहा। देश की संसद को दहलाने वाले के लिए यह सम्मान कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाता है। आखिर लोकतंत्र के मंदिर पर हमला करने वाले के लिए इतना सम्मान क्यों?
Afjal Guru ; Ji
Hafeez Saeed : Saheb
Masood Azher : JiPM Modi : Terrorist
Reason?
PM Modi is a Hindu….. pic.twitter.com/tUWDeZvbfm— Mr Sinha (@Mrsinha) April 21, 2026
7 पाक बीजेपी का दुश्मन, हमारा नहीं- हरिप्रसाद
राहुल गांधी के करीबी नेता बीके हरिप्रसाद ने फरवरी 2024 में विवादित बयान देते हुए कहा कि “पाकिस्तान बीजेपी के लिए दुश्मन देश हो सकता है, हमारे लिए नहीं।” क्या सीमा पार से आने वाले आतंकियों को कांग्रेस अपना दुश्मन नहीं मानती? क्या पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और आतंकी कांग्रेस को दोस्त लगते हैं?
“Pakistan is enemy for BJP, not for Congress”
-Congress leader BK Hariprasad
This is why Bharat Needs not only BJP 3.0 but always and forever. pic.twitter.com/c9AUvoe0lv
— BALA (@erbmjha) February 28, 2024
8. क्या सबूत है कि आतंकी पाक से आए थे- चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तो एक आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लगभग क्लीन चिट तक दे दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे? गृहमंत्री रह चुके व्यक्ति का ऐसा बयान सीधे तौर पर पाकिस्तान को बचाने वाला था।
📌 कांग्रेस ने पहलगाम मामले में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी।
~ चिदंबरम पूछते हैं, “इस बात का सबूत कहाँ है कि वे आतंकी पाकिस्तान से आए थे?” 😳
इन कांग्रेसी नेताओं की वफ़ादारी भारत के प्रति है या पाकिस्तान के प्रति?
कांग्रेस हमेशा इस्लामाबाद की पीआर एजेंसी जैसी क्यों लगती… pic.twitter.com/P0INMtyUlh
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) July 28, 2025
9. राहुल ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाक का हिस्सा
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने एक बार कोरोना को लेकर ट्वीट किया, जिसमें भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर का एक हिस्सा गायब था और वह पाकिस्तान के नियंत्रण में दिखाया गया था। भारी विरोध के बाद ट्वीट तो डिलीट हुआ, लेकिन नियत पर सवाल खड़े हो गए।

10. हमें ले आइए इनको हटाइए- मणिशंकर
सबसे विवादित वाकया मणिशंकर अय्यर का था। कांग्रेस नेता अय्यर ने तो पाकिस्तान जाकर पीएम मोदी को हटाने के लिए उसकी मदद मांगी थी। एक पाकिस्तानी चैनल के सामने उन्होंने इसके लिए लगभग पाकिस्तानी शासकों से गुहार तक लगाई थी। 6 नवंबर, 2015 को मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के टीवी चैनल ‘दुनिया’ पर पाकिस्तान से गुहार लगाते हुए कहा, ”इनको (मोदी को) हटाइए और हमें ले आइए। और कोई रास्ता नहीं है।” क्या सत्ता पाने के लिए दुश्मन देश की मदद लेना जायज है?









