Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 22 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 22 अप्रैल

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

22 अप्रैल 2026
पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है और इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जो आज भी इस अपार दुख को झेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और न ही कभी आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कामयाब होंगे।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना मात्र एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा पवित्र संकल्प है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए।

22 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा।”

प्रधानमंत्री ने अरबन्यूज को दिए साक्षात्कार में भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ते संबंधों का उल्‍लेख किया। श्री मोदी ने सऊदी अरब को एक विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक सहयोगी बताते हुए 2019 में सामरिक भागीदारी परिषद के गठन के बाद से द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण विस्तार पर बल दिया।

22 अप्रैल 2024
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

22 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी धरती को बेहतर बनाने के लिए काम करने वालों के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

22 अप्रैल 2022
राष्ट्रपति भवन में ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्वागत किया, हैदराबाद हाउस में मुलाकात और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत।

22 अप्रैल 2021
नई दिल्ली मं ऑक्‍सीजन की आपूर्ति और उपलब्‍धता पर उच्‍चस्‍तरीय बैठक, जलवायु शिखर सम्मेलन 2021 को संबोधित किया।

22 अप्रैल 2020
आयरलैंड के प्रधानमंत्री डॉ. लियो वाराडकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा की।

22 अप्रैल 2019
महाराष्ट्र के दिंडोरी,नंदुरबार, राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर में जनसभाओ में उद्बोधन, पृथ्‍वी दिवस पर संदेश दिया।

22 अप्रैल 2018
पृथ्वी दिवस पर एक बेहतर ग्रह के सृजन की दिशा में प्रतिबद्धता दुहराई, कहा-भविष्य की पीढि़यों के लिए बेहतर ग्रह के सृजन की दिशा में प्रतिबद्धता दुहराएं।

22 अप्रैल 2017
पृथ्वी दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

22 अप्रैल 2015
प्रगति के माध्‍यम से संवाद किया, बिहार के कई भागों में आए तूफान के कारण उत्पन्न स्थिति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की, बंबई स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख डॉ. एस. रामदोराई ने स्वच्छ भारत कोष के लिए 1.01 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।

Leave a Reply