Home समाचार गहलोत राज में अपराधियों मे नहीं कानून का खौफ: युवक की 8...

गहलोत राज में अपराधियों मे नहीं कानून का खौफ: युवक की 8 बार ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, सीएम के साथ राहुल- प्रियंका ने साधी चुप्पी

SHARE

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासनकाल में अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है। चुनाव का समय होने के कारण मुख्यमंत्री कोई एक्शन लेने से भी हिचक रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था ना होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य के भरतपुर के बयाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बेरहमी से ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी एक मासूम युवक के शरीर पर 8 बार ट्रैक्टर आगे-पीछे करते हुए उसे तब तक कुचलता रहता है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कांग्रेस के रावण राज के कुशासन ने राजस्थान को अपराधिस्तान बना दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मूकदर्शक बने हुए हैं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चुप्पी साध देश को जाति में विभाजित करने में व्यस्त हैं। यूजर्स का यह भी कहना है कि राजस्थान में माफियाओं का राज चल रहा है, कानून का कोई डर ही नहीं है। राज्य में पत्रकार, साधु, महिलाएं, दर्जी, युवा सब पर खुलेआम हमले हो रहे हैं। क्या राहुल गांधी इसपर कुछ बोलेंगे, जनता को जवाब देंगे। आप भी देखिए लोग सोशल मीडिया पर गहलोत सरकार के बारे में क्या-क्या कह रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply