Home समाचार कांग्रेस के विरासत टैक्स वाले विचार पर बवाल, दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर...

कांग्रेस के विरासत टैक्स वाले विचार पर बवाल, दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर के बाहर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

SHARE

कांग्रेस के विरासत कर (Inheritance Tax) वाले विचार पर बवाल मच गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा के Inheritance Tax को लेकर दिए गए बयान के बाद देश भर में लोगों के बीच नाराजगी का माहौल है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने हाल ही अमेरिका की तरह देश में भी विरासत टैक्स लगाने की बात कही है। इस टैक्स के मुताबिक आपके मरने पर आपकी संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार ले लेगी और उसे दूसरे लोगों में बांट देगी। आपके बच्चे को सिर्फ 45 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। यानी कांग्रेसी सरकार आपके खून-पसीने की गाढ़ी कमाई और मेहनत से अर्जित संपत्ति का आधा से ज्यादा हिस्सा लेकर दूसरे लोगों में बांट देगी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने कहा है कि ‘अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह सिर्फ 45 प्रतिशत अपने बच्चों को दे सकता है। 55 प्रतिशत सरकार ले लेती है। इसमें कहा गया है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब जा रहे हैं, तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। पूरी नहीं, आधी ही। ये कानून मुझे अच्छा लगता है। भारत में ऐसा नहीं है। अगर किसी की संपत्ति 10 अरब है और वह मर जाता है, तो उसके बच्चों को 10 अरब मिलते हैं और जनता को कुछ नहीं मिलता। इसलिए इस पर बहस और चर्चा करनी होगी। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी नीति बनाएगी, जिससे धन का बांटना बेहतर होगा।’

हाल ही में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने भी चुनावी रैली में संपत्ति का सर्वे और उसके बंटवारे को लेकर बयान दिया है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में भी संपत्ति के सर्वे की बात कही गई है। इससे पहले कांग्रेसी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। ऐसे में सैम पित्रोदा के ताजा बयान से बवाल मच गया है। लोग कांग्रेस की नीति और नियत पर सवाल उठा रहे हैं।

आज, एक मई को दिल्ली में विभिन्न कॉलेजों के युवाओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विरासत टैक्स के वितार को लेकर युवाओं में काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि उनकी कमाई पर किसी और का हक नहीं बनता। कमाए कोई और मुफ्त में खाए कोई यह सही विचार नहीं है। विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं का यह भी कहना था कि इससे लोग धीरे-धीरे मेहनत करना छोड़ देंगे और देश गर्त में चला जाएगा। विकसित भारत में विरासत टैक्स का विचार सही नहीं है।

Leave a Reply Cancel reply