प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 6 मई को ओडिशा के नबरंगपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने झारखंड में हो रही ईडी की रेड का जिक्र किया। झारखंड में ईडी ने कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के पीए के यहां से करीब 30 करोड़ नकद बरामद किए हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे है। इनकी चोरी पकड़ी जा रही है तो मोदी को गाली देने लगते हैं।
झारखंड मे नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं pic.twitter.com/YMpMDIrNrp
— Political Kida (@PoliticalKida) May 6, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको याद होगा कि चार दशक पहले एक प्रधानमंत्री ओडिशा आए थे। उन्होंने कहा था कि मैं दिल्ली से 1 रुपया भेजता हूं तो गरीब तक 15 पैसा पहुंचता है। यानि 100 में से 85 पैसा कांग्रेस का पंजा लूट लेता था। आपने इस गरीब मां के बेटे को मौका दिया, तब मैंने कहा मैं एक रुपया भेजूंगा और एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा और जो खाएगा वो जेल की रोटी चबाएगा। मोदी ने जनधन खातों, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि गरीबों का पैसा लुटना बंद हो गया। आपका पैसा सीधा आपके खाते में।
#WATCH नबरंगपुर, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ओडिशा के लोगों में दम भी है और जज्बा भी है, लेकिन मुझे ये देखकर दुख होता है कि BJD सरकार ने आपको सही अवसर नहीं दिए। मोदी जो योजनाएं बनाता है, उनको BJD सरकार ने लागू नहीं होने दिया। जो लागू हुईं, उनमें BJD ने अपने… pic.twitter.com/Ob2SxCxm8c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इस बार बीजेडी जाएगी और बीजेपी आएगी। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार बनेगी। ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा और ओडिशा की बेटी या बेटा ही यहां सीएम बनेगा, कोई बाहर वाला नहीं बनेगा। जो ओडिशा की मिट्टी, यहां की संस्कृति को अपने सिर माथे लगाकर चलेगा, उसे ही भाजपा अपना पहला सीएम बनाएगी। जो यहां की समस्या जानता हो, जो यहां के समाधान जानता हो, जो जनता से जुड़ा हो, भाजपा ऐसा सीएम देगी, ये मोदी की गारंटी है।
पीएम @narendramodi ने नबरंगपुर , ओडिशा में भरा हुंकार
इस बार BJD जाएगी , BJP जाएगी💪
पीएम मोदी ने ये भी कह दिया कि भाजपा का सीएम बनेगा और वो भी ओडिशा का बेटा या बेटी ही 👌#OdishareHebaBJPSarkar #ModiGuarantee4Odisha pic.twitter.com/RZq6V9ZXNY— Modi Bharosa (Modi Ka Parivar) (@ModiBharosa) May 6, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि कल ओडिशा भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है और इसके लिए ओडिशा भाजपा के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में ओडिशा के तेज विकास की, आपके सपनों को पूरा करने की इच्छा शक्ति है। ओडिशा की महिलाओं के लिए जो सुभद्रा योजना लाए हैं, वो अद्भुत है। ये सुभद्रा योजना हमारे माताओं-बहनों की जिंदगी बदल देगी।
#WATCH नबरंगपुर, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल ओडिशा भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है और इसके लिए ओडिशा भाजपा के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में ओडिशा के तेज विकास, आपके सपनों को पूरा करने की इच्छा शक्ति है। ओडिशा की महिलाओं के… pic.twitter.com/qZr5JTfeBz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2024