Home चुनावी हलचल जब प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चखी झालमुड़ी, कहा- प्याज खाता...

जब प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चखी झालमुड़ी, कहा- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं! देखिए वायरल वीडियो

SHARE

पश्चिम बंगाल में चुनावी शोर और रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। झाड़ग्राम में रैली खत्म करने के बाद उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवा दिया। सुरक्षा घेरा और प्रोटोकॉल को किनारे रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी सीधे सड़क किनारे लगी एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोग पहले तो हैरान रह गए, फिर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। दुकानदार के पास पहुंचकर उन्होंने बड़े ही देसी अंदाज में कहा- “भाई, झालमुड़ी खिलाओ। कितने की है?” देश के प्रधानमंत्री को अपने सामने देख दुकानदार और वहां मौजूद भीड़ अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रही थी।

झालमुड़ी बनाते वक्त जब दुकानदार ने संकोच से झिझकते हुए पूछा कि क्या आप प्याज खाते हैं, तो पीएम मोदी ने चुटीले अंदाज में हंसते हुए जवाब दिया, “हां, मैं प्याज खाता हूं। बस दिमाग नहीं खाता हूं।” उनके इस जवाब पर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े और माहौल हल्का हो गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जेब से 10 रुपये निकालकर दुकानदार को देने की कोशिश की। दुकानदार पैसे लेने में हिचक रहा था, लेकिन पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए पूरा भुगतान किया।

प्रधानमंत्री ने न सिर्फ खुद झालमुड़ी खाई, बल्कि पास खड़े बच्चों और महिलाओं को भी अपने हाथों से खिलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री की इस सादगी को देख वहां मौजूद लोग गदगद हो गए। पूरी सड़क ‘जय श्री राम’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठी। पीएम मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो अब काफी वायरल हो रही हैं। लोग इसके वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं…

Leave a Reply