Home समाचार इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 अप्रैल

SHARE

इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-

14 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बैसाखी, पुत्ताण्डु, महा बिशुबा पणा संक्रांति के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन

14 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को शक्ति और गति प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ओडिया नववर्ष, विशु, पुथांडु और बोहाग बिहू के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के यमुनानगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

14 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया

मंगलुरु और दक्षिण कन्नडा में रोडशो किया।

कर्नाटक के मैसुरु में जनसभा को संबोधित किया

14 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बैसाखी, पुत्ताण्डु, बोहाग बिहू, सतुआन, महा बिशुबा पणा संक्रांति और ओड़िया नववर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रकृति से जुड़े उत्सव सतुआन की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। देश के कई हिस्सों में मनाया जाने वाला ये त्योहार हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए, यही कामना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी, असम में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ने असम के गुवाहाटी के सरुसजई स्टेडियम में 10,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

14 अप्रैल 2022
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया।

14 अप्रैल 2021
भारतीय विश्वविद्यालय संघ की 95वीं वार्षिक बैठक और कुलपतियों के राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित किया, देश में कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण अभियान पर राज्यपालों के साथ बातचीत की।

14 अप्रैल 2020
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्र के नाम संबोधन,लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान, बाबासाहेब की जयंती पर श्रद्धांजलि।

14 अप्रैल 2019
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और मुरादाबाद और जम्मू कश्मीर के कठुआ में आयोजित जनसभा में उद्बोधन, बाबासाहेब की जयंती पर श्रद्धांजलि।

14 अप्रैल 2018
बाबासाहेब की जयंती पर श्रद्धांजलि, बाबासाहेब की जयंती पर बीजापुर में ग्रामस्वराज अभियान का शुभारंभ करते हुए, रांची में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ।

14 अप्रैल 2017
नागपुर में बाबासाहेब की 126वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, भीम एप का शुभारंभ किया।

14 अप्रैल 2016
महू में बाबासाहेब की जन्‍मस्‍थली पर श्रद्धांजलि अर्पित एवं ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान का शुभारंभ किया, राष्ट्रीय कृषि बाजार e-NAM का शुभारंभ, मेरीटाइम इण्डिया समिट-2016 में उद्घाटन भाषण।

14 अप्रैल 2015
बाबासाहेब की जयंती पर श्रद्धांजलि, जर्मनी की यात्रा के अंतिम दिन बर्लिन में राजकीय स्वागत, जर्मनी की चांसलर एंजला मर्केल से मुलाकात, बर्लिन स्टेशन का दौरा, संयुक्त प्रेस वार्ता और कनाडा की यात्रा पर रवाना।

Leave a Reply