Home समाचार पीएम मोदी की बात सच साबित हुई, कांग्रेस का ढोंग उजागर, सैम...

पीएम मोदी की बात सच साबित हुई, कांग्रेस का ढोंग उजागर, सैम पित्रोदा को फिर बनाया इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष

SHARE
फाइल फोटो

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सैम पित्रोदा जैसे लोग हमेशा पार्टी स्ट्रीम में ही रहते हैं। कांग्रेस पार्टी योजना बनाकर ऐसे लोगों के माध्यम से कोई शिगूफे छोड़ती है और जब हो-हल्ला होता है तो पार्टी से उन्हें कुछ दिनों के लिए निकाल दिया जाता है। बाद में मेन स्ट्रीम में लेकर आ जाते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सैम पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि था कि पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। यह बयान सोची समझी रणनीति के तहत भारतीय समाज को बांटने के लिए दिया गया था। इस पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस पार्टी ने दिखावे के लिए पित्रोदा से इस्तीफा ले लिया था। अब करीब एक महीने बाद कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को फिर से ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन बना दिया है। इससे कांग्रेस के ढोंग पर से पर्दा उठ गया है।

सैम पित्रोदा पर पीएम मोदी की बात हुई सच
लोकसभा चुनाव के वक्त NDTV को दिए गए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था, “कभी-कभी मुझे लगता है कांग्रेस पार्टी योजना बनाकर ऐसे लोगों के माध्यम से कोई शिगूफे छोड़ती है। वो नेता अपनी मर्जी से कुछ करते होंगे, ऐसा नहीं लगता है। क्योंकि जब हो-हल्ला होता है तो पार्टी से उन्हें कुछ दिनों के लिए निकाल दिया जाता है। बाद में मेन स्ट्रीम में लेकर आ जाते हैं।”

कांग्रेस का यू-टर्न, पित्रोदा को फिर बनाया ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष
सैम पित्रोदा से इस्तीफा लेने वाली कांग्रेस ने यू-टर्न ले लिया है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के बाद 8 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था। सैम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने 26 जून को एक प्रेस रिलीज जारी की। इसमें वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने घोषणा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से भारतीय ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया है। इसके बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पित्रोदा अब ऐसा कोई बयान नहीं देंगे, जिससे भविष्य में विवाद पैदा होने की गुंजाइश हो।

पित्रोदा ने कहा था- भारत में ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं
लोकसभा चुनाव के बीच 8 मई को पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे कह रहे थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। उनके इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था। विवाद बढ़ने के कुछ देर बाद ही पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी थी। उन्होंने X पर लिखा था कि पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर मचा था बवाल
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ही राहुल गांधी के करीबी कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने कहा था कि ‘अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह सिर्फ 45 प्रतिशत अपने बच्चों को दे सकता है। 55 प्रतिशत सरकार ले लेती है। इसमें कहा गया है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब जा रहे हैं, तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। पूरी नहीं, आधी ही। ये कानून मुझे अच्छा लगता है। भारत में ऐसा नहीं है। अगर किसी की संपत्ति 10 अरब है और वह मर जाता है, तो उसके बच्चों को 10 अरब मिलते हैं और जनता को कुछ नहीं मिलता। इसलिए इस पर बहस और चर्चा करनी होगी। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी नीति बनाएगी, जिससे धन का बांटना बेहतर होगा।’

सैम पित्रोदा अपने बयानों से भारतीय समाज में जहर घोलते रहे हैं। उन्होंने समाज को बांटने और सनातन के अपमान पर कई बयान दिए हैं।

सैम पित्रोदा के विवादित बयान
साल 2018 – राम मंदिर पर कहा – ‘मंदिर से रोजगार नहीं मिलेगा’।
साल 2019 – सिख विरोधी दंगों पर बोले थे- ‘हुआ तो हुआ’।
साल 2019 – पुलवामा हमले पर ये बोले थे- ‘पुलवामा जैसे हमले होते रहते हैं’।
साल 2023 – राम मंदिर पर कहा – ‘मंदिरों से समस्याओं का हल नहीं होगा’।
साल 2023 – मिडिल क्लास पर कहा- ‘मिडिल क्लास स्वार्थी नहीं बने’।
साल 2024 – विरासत टैक्स पर कहा – ‘धन का बंटवारा बेहतर होगा’।
साल 2024 – नस्लीय टिप्पणी – भारत में ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं।

Leave a Reply