प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च को मॉरिशस की दो दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री 12 मार्च को मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भाग लेगी, साथ ही भारतीय नौसेना का एक शिप भी शामिल होगा।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस की यात्रा पर रहेंगे। वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
इस दौरान भारतीय रक्षा बलों की टुकड़ी और भारतीय नौसेना का जहाज भी शामिल होगा।
पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के… pic.twitter.com/X6YksKS07L— PB-SHABD (@PBSHABD) March 9, 2025
प्रधानमंत्री मोदी की ये 2015 के बाद पहली मॉरिशस यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2015 में मॉरीशस की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलेंगे। प्रधानमंत्री वहां के प्रमुख हस्तियों और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।
मॉरीशस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी वहां भारत के सहयोग से निर्मित सिविल सर्विस कॉलेज और एरिया हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यात्रा के दौरान कई समझौतों पर दस्तखत भी किए जाएंगे।
भारत और मॉरीशस के बीच घनिष्ठ और विशेष संबंध हैं, जो साझा इतिहास, संस्कृति और जनसंपर्क पर आधारित हैं। इसके अलावा, मॉरीशस भारत के विजन SAGAR यानी क्षेत्र में सभी के लिए सिक्योरिटी और ग्रोथ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों की पुष्टि करेगी तथा सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगी।
प्रधानमंत्री @narendramodi 11 और 12 मार्च को मॉरीशस की यात्रा पर जाएंगे, यहां वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, पीएम मोदी की यात्रा को लेकर द्वीपीय देश में उत्साह का माहौल है, प्रधानमंत्री की इस यात्रा से भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों… pic.twitter.com/NQGG7heK4r
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) March 10, 2025
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर मॉरिशस में उत्साह का माहौल है। मॉरीशस में रहने वाले प्रवासी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधावनमंत्री के स्वागत के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया है।
इस यात्रा को लेकर मॉरीशस में भारतीय उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। 12 मार्च भारत और मॉरीशस दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। मॉरीशस के लिए, यह उनका स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस है। भारत के लिए, यह वह दिन है जब महात्मा गांधी ने अपनी दांडी यात्रा शुरू की थी, और मॉरीशस ने विशेष रूप से इस दिन को अपनी स्वतंत्रता के दिन के रूप में चुना था। यह आठवीं बार होगा जब कोई भारतीय गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में इसमें भाग लेंगे। भारत-मॉरीशस संबंध वास्तव में विशेष संबंध हैं। ये साझा इतिहास, साझा संस्कृति, साझा विरासत के बंधन हैं और ये बंधन जो एक आधुनिक संबंध में परिपक्व हो गए हैं। इस यात्रा से संबंधों के विभिन्न पहलुओं और आयामों को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
#WATCH | पोर्ट लुइस, मॉरीशस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस की निर्धारित राजकीय यात्रा पर मॉरीशस में भारतीय उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की 11 और 12 मार्च को मॉरीशस की राजकीय यात्रा बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है…प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय दिवस… pic.twitter.com/BhHPTEZwQG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025