प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 16 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन और परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि हम सब भाग्यवान हैं कि ऐसे महत्वपूर्ण और देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण प्रक्रिया में हिस्सेदार बनाने का अवसर मिल रहा है। इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो राजनीतिक स्वरूप के साथ देश की दशा और दिशा तय करने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।’
#WATCH | “हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित… pic.twitter.com/c8BbXxAjLD
— SansadTV (@sansad_tv) April 16, 2026
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ‘जिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है, मैं चाहूंगा कि वे खुद के पिछले 30 सालों के परिणामों को देख लें। मैं समझता हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।’
जिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है, मैं चाहूंगा कि वे खुद के पिछले 30 सालों के परिणामों को देख लें… मैं समझता हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा#loksabha #ParliamentSession… pic.twitter.com/6b3W2Tq10w
— SansadTV (@sansad_tv) April 16, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि ‘आज से 25-30 साल पहले जिसने भी इसका विरोध किया, वह विरोध राजनीतिक सतह से नीचे नहीं गया लेकिन आज ऐसा समझने की गलती न करें। पिछले 25-30 सालों में जमीनी स्तर, पंचायती चुनाव व्यवस्था में जीतकर आई बहनों में एक राजनीतिक चेतना है, वे ज़मीनी स्तर पर ओपिनियन मेकर हैं। आज वे वोकल हैं… वे कहती हैं कि अब हमें निर्णय प्रक्रिया में जोड़ो और निर्णय प्रक्रियाएं विधानसभाएं और संसद में होती हैं।’
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “आज से 25-30 साल पहले जिसने भी इसका विरोध किया, वह विरोध राजनीतिक सतह से नीचे नहीं गया लेकिन आज ऐसा समझने की गलती न करें। पिछले 25-30 सालों में जमीनी स्तर, पंचायती चुनाव व्यवस्था में जीतकर आई बहनों… pic.twitter.com/7pdFF4CMKp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि ‘मुलायम सिंह जी थे तब से एक विषय चला आ रहा है, उनके परिवार वाले भी वह विषय चला रहे हैं। आप देश की महिलाओं पर भरोसा करें, एक बार 33% बहनों को यहां आने दें, आकर उन्हें निर्णय करने दें कि किस वर्ग को देना है, किस वर्ग को नहीं, हम उनके सामर्थ्य पर आशंका क्यों जताते हैं? एक बार उन्हें आने तो दीजिए।’
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “मुलायम सिंह जी थे तब से एक विषय चला आ रहा है, उनके परिवार वाले भी वह विषय चला रहे हैं। आप देश की महिलाओं पर भरोसा करें, एक बार 33% बहनों को यहां आने दें, आकर उन्हें निर्णय करने दें कि किस वर्ग को… pic.twitter.com/JsnpKtxUsS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन पर उन्होंने कहा कि ‘मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं लेकिन मेरा दायित्व समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने का है। मेरे संविधान ने मुझे यही रास्ता दिखाया है, मेरे लिए संविधान ही सर्वोपरि है। यह संविधान की ताकत है कि मेरे जैसे अति पिछड़े समाज के व्यक्ति को यह दायित्व दिया।’
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं लेकिन मेरा दायित्व समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने का है। मेरे संविधान ने मुझे यही रास्ता दिखाया है, मेरे लिए संविधान ही सर्वोपरि है। यह संविधान की ताकत है कि मेरे… pic.twitter.com/jBzxcKDa44
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
उन्होंने कहा कि ‘पिछले दिनों जब 2023 में हम इसपर चर्चा कर रहे थे तब हर कोई कह रहा था कि इसे जल्दी लागू करें, 2024 में संभव नहीं था, अब 2029 के लिए हमारे पास अवसर है। अगर हम तब भी नहीं करते हैं तो स्थिति क्या बनेगी इसकी हम कल्पना कर सकते हैं। समय की मांग है कि अब हम ज्यादा विलंब न करें।’
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “पिछले दिनों जब 2023 में हम इसपर चर्चा कर रहे थे तब हर कोई कह रहा था कि इसे जल्दी लागू करें, 2024 में संभव नहीं था, अब 2029 के लिए हमारे पास अवसर है। अगर हम तब भी नहीं करते हैं तो स्थिति क्या बनेगी… pic.twitter.com/7uzBulqz5x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
प्रधानमंत्री ने सांसदों से यह भी कहा कि ‘मैं अपील करता हूं कि इसे राजनीति के तराजू से मत तोलिए, यह राष्ट्रहित का निर्णय है।’
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “…मैं अपील करता हूं कि इसे राजनीति के तराजू से मत तोलिए, यह राष्ट्रहित का निर्णय है।” pic.twitter.com/k2JI2OlAsU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विपक्ष अगर इसका विरोध करेंगे तो स्वाभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा। लेकिन साथ चलेंगे तो किसी को भी नहीं होगा। किसी को नहीं रहेगा क्योंकि फिर अलग पहलू हो जाता है और इसलिए हमें क्रेडिट नहीं चाहिए जैसे ही ये पारित हो जाए मैं कल एडवर्टाइजमेंट दे के सबका धन्यवाद करने के लिए तैयार हूं सबकी फोटो छपवाने के लिए तैयार हूं। क्रेडिट आप ले लो। आपको जिसकी फोटो छपवानी है सरकारी खर्चे से हम करवा देंगे। क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।’
अगर इस आरक्षण का ये (विपक्ष) विरोध करेंगे, तो इसका राजनीतिक लाभ मुझे होगा।
लेकिन अगर सभी साथ चले तो किसी का भी फायदा नहीं होगा। मुझे क्रेडिट नहीं चाहिए।
ये बिल पास हो गया, तो मैं सरकारी खर्चे से सबकी फोटो छपवाकर क्रेडिट दे दूँगा। मैं सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा… pic.twitter.com/8J1ilkwsCl
— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 16, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि ‘अगर गारंटी शब्द चाहिए तो मैं गारंटी शब्द का उपयोग करता हूं, अगर वादे की बात करते हैं तो मैं वादा देता हूं… जब नीयत साफ है तो फिर शब्दों का खेल करने की हमें जरूरत नहीं है।’
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “अगर गारंटी शब्द चाहिए तो मैं गारंटी शब्द का उपयोग करता हूं, अगर वादे की बात करते हैं तो मैं वादा देता हूं… जब नीयत साफ है तो फिर शब्दों का खेल करने की हमें जरूरत नहीं है।” pic.twitter.com/GJ1YGw1zL3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘मैं आज जिम्मेदारी के साथ सदन में कहना चाहता हूं कि चाहे दक्षिण हो, उत्तर हो, पूर्व हो, पश्चिम हो, छोटे राज्य हों या बड़े, मैं जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करेगी। यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। भूतकाल में जो सरकारें रही और जिनके कालखंड में जो परिसीमन हुआ और जो अनुपात चला आ रहा है, उस अनुपात में भी कोई बदलाव नहीं होगा और वृद्धि भी उसी अनुपात में होगी।’
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “मैं आज जिम्मेदारी के साथ सदन में कहना चाहता हूं कि चाहे दक्षिण हो, उत्तर हो, पूर्व हो, पश्चिम हो, छोटे राज्य हों या बड़े, मैं जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ भी… pic.twitter.com/Id1h52QR3V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2026
देखिए प्रधानमंत्री मोदी का पूरा संबोधन-









