Home समाचार घोड़ों की रेस में गधे को दौड़ा रहे हैं- राहुल पर पुरी...

घोड़ों की रेस में गधे को दौड़ा रहे हैं- राहुल पर पुरी का तंज, देखिए कैसे उनके नेतृत्व में कांग्रेस-मुक्त हो रहा देश

SHARE

जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बाद खुद को भावी प्रधानमंत्री समझने वाले राहुल गांधी ने पहले तो ‘सारे मोदी चोर हैं’ बोलकर गलती की। सूरत की कोर्ट ने जब इस गलती पर माफी ना मांगने पर सजा सुना दी तो उससे राहुल गांधी लोकसभा सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित हो गए। इसके बाद उनकी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता देश भर में धरना-प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेसी नेताओं ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में भी प्रदर्श किए। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि घोड़ों के साथ गधों की दौड़ कराई जा रही है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मैं माफी नहीं मांगूंगा क्योंकि सावरकर नहीं हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपको पता है कि सावरकर जी का क्या योगदान रहा है? यह उसी तरह है जैसे कि घोड़ों के साथ एक गधे की दौड़ हो रही हो। उन्होंने कहा कि इन लोगों को गंभीरता से आत्ममंथन करने की जरूरत है। देश की जनता समझदार है और इसका फैसला खुद करेगी। उन्हें कोर्ट की ओर से सजा दी गई है और इस प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। आप महाभारत और सावरकर के बात क्यों कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हरदीप सिंह पुरी के बयान की चर्चा हो रही है।

यहां यह समझने की भी जरूरत है कि आखिर हरदीप सिंह पुरी ने यह क्यों कहा कि घोड़ों की रेस में गधे को दौड़ा रहे हैं। आइए जानते है कि किस तरह मोदी सरनेम मामले से पहले तीन बार माफी मांग चुके राहुल गांधी पार्टी के लिए बोझ बन गए हैं। सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी जिनपर मानहानि के 6 केस दर्ज हैं और सात मामलों में जमानत पर हैं, क्यों उनके नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में पार्टी आगे बढ़ रही है… आखिर क्यों…

सोनिया-राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत की ओर पार्टी
वर्तमान में भले ही मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं लेकिन ये सभी जानते हैं कि मनमोहन सिंह की तरह उनका भी संचालन रिमोट कंट्रोल से हो रहा है। पार्टी के लिए गांधी परिवार ही सब कुछ है। पार्टी के सभी नेताओं के लिए सर्वेसर्वा सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही हैं। जिस राहुल गांधी के लिए पार्टी के नेता फिलहाल धरना-प्रदर्शन में लगे हैं उनके नेतृत्व में पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही पतन की ओर है। लोकसभा-विधानसभा से लेकर नगर निकायों के चुनावों तक में पार्टी को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। 2014 के बाद से अब तक 8 साल में 53 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, इनमें से 44 में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस अब देश के कुछ राज्यों तक में सिमट कर रह गई है। इनमें भी सिर्फ दो राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार और कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। झारखंड में पार्टी छोटे सहयोगी दल की भूमिका में है। राहुल गांधी के कारण पार्टी के सैकड़ों जनाधार वाले नेता पार्टी छोड़कर बाहर जा चुके हैं।

2014: कुल 8 चुनाव, कांग्रेस ने सिर्फ एक जीता, उसमें भी सत्ता संभाल नहीं पाए
गुजरात के सीएम के बाद पीएम मोदी इसी साल देश के प्रधानमंत्री बने। 2014 में 8 राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए। इनमें हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इन 8 राज्यों में से केवल अरुणाचल में कांग्रेस सरकार बना सकी. यहां की 60 में से 42 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की. लेकिन जुलाई 2016 में मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत 33 विधायक पार्टी की जन-विरोधी नीतियों से परेशान होक बीजेपी में आ गए और राज्य की सत्ता बीजेपी के पास आ गई।

2015: दो राज्यों में हुए चुनाव, दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ासाफ, बिहार में मिली सत्ता गंवा दी
अगले साल 2015 में बिहार और दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए। दिल्ली में तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। 70 विधानसभा सीटों में से एक पर भी कांग्रेस नहीं जीत सकी। उसी साल बिहार में भी चुनाव हुए। कांग्रेस ने आरजेडी और जेडीयू के साथ गठबंधन कर 41 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसमें किसी तरह 27 सीटें तो जीत लीं, लेकिन महागठबंधन की सरकार चलाने का सलीका नहीं आया। कांग्रेस की हठधर्मिता के चलते जुलाई 2017 में नीतीश कुमार की जेडीयू ने गठबंधन तोड़ दिया और बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में सशक्त सरकार बना ली।

2016: पांच राज्यों में चुनाव, सिर्फ एक में मिली जीत और सत्ता
2016 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव हुए। असम और केरल में कांग्रेस की सरकार थी। चुनाव हुए तो कांग्रेस के हाथ से असम और केरल निकल गया। केवल छोटे-से पुडुचेरी में कांग्रेस की जीत हुई और सरकार बनी।

2017 : सात राज्यों में चुनाव, पंजाब में मिली जीत
2017 में 7 राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए. इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश शामिल है। पीएम मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत का असर हुआ और कांग्रेस ने हिमाचल और मणिपुर में सत्ता गंवा दी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में पीएम मोदी के नेतृत्व के चलते बीजेपी को शानदार जीत मिली। गोवा में कांग्रेस आपसी गुटबाजी के चलते सरकार ही नहीं बना पाई। सिर्फ पंजाब में कांग्रेस जीत सकी।

2018 : इस साल हुए 9 चुनाव, कांग्रेस दो राज्यों में सत्ता हासिल करने के बाद संभाल नहीं पाई
2018 में मार्च में त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में चुनाव हुए। कांग्रेस एक भी राज्य में नहीं जीत सकी। इसके बाद मई में कर्नाटक में चुनाव हुए, जहां जनता दल (सेक्युलर) के साथ मिलकर सरकार बनाई। लेकिन बगावत के कारण सालभर में ही सरकार गिर गई और बीजेपी सत्ता में आ गई। दिसंबर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव हुए। तेलंगाना छोड़कर तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन मध्य प्रदेश में 13 महीने में ही बगावत के कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई।

2019 : लोकप्रिय और प्रभावशाली नरेन्द्र मोदी को ज्यादा ताकत से दोबारा प्रधानमंत्री बनाया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई। इसी साल लोकसभा के भी चुनाव हुए। देश की जनता ने उन्हें और ज्यादा ताकत देकर दोबारा प्रधानमंत्री बनाया। कांग्रेस 52 सीटें ही जीत सकी। लोकसभा के अलावा 7 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव हुए। 7 में से 5 में कांग्रेस नहीं जीत सकी। झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस ने सरकार को समर्थन दिया। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ तो महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार में है।

2020 : इस साल हुए दोनों विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बुरी तरह हारी
इस साल दिल्ली और बिहार में चुनाव हुए। लगातार दूसरी बार दिल्ली में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। हालात यह रहे कि 70 में से 63 सीटों पर तो कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई। बिहार में कांग्रेस ने आरजेडी के साथ गठबंधन किया, लेकिन ये गठबंधन भी बुरी तरह हार गया।

2021 : पांच में से चार राज्यों में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नकारा
इस साल पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए। चार राज्यों में कांग्रेस हार गई। बंगाल में तो पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। पुडुचेरी में जहां कांग्रेस सत्ता में थी, वहां से भी हार गई। तमिलनाडु में कांग्रेस ने द्रमुक समेत कई पार्टियों के साथ मिलकर में चुनाव लड़ा और 25 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे, जिसमें से 18 जीतकर आए। तमिलनाडु में कांग्रेस सरकार में सहयोगी है।

2022 : पांच राज्यों में चुनाव पांचों में हारी कांग्रेस, चार में बीजेपी की डबल इंजन सरकारें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा बीजेपी का विजय रथ इस साल भी पूरी स्पीड के साथ दौड़ा। जनता ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर डबल इंजन की सरकारों पर भारी बहुमत के साथ जिताया और बताया की पीएम मोदी के नेतृत्व में उसे पूरा विश्वास है। इस साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव हुए। 1985 के बाद पहली बार था जब कांग्रेस यूपी की सभी सीटों पर उतरी, लेकिन मात्र 2 सीटें ही जीत सकी। उसके कई प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाए। बाकी सभी राज्यों में भी कांग्रेस की हालत बेहद खराब ही रही। पंजाब में कांग्रेस अपनी सत्ता नहीं बचा सकी और 18 सीटों पर आकर सिमट गई। महाराष्ट्र में कांग्रेस का महाविकास अघाड़ी के साथ बेमेल गठबंधन भी टूट गया।

2023: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन
इस साल 2023 के शुरू में पूर्वोत्तर के भी तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में नतीजे बीजेपी गठबंधन के पक्ष में रहे। जहां त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की शानदार वापसी हुई, वहीं मेघालय में बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की एनपीपी सरकार फिर से सत्ता में वापसी की। नागालैंड में 37 और त्रिपुरा में 33 सीटों के साथ बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली हैं। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन एकदम निराशाजनक रहा।

Leave a Reply Cancel reply