पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली है। एक तरह से पार्टी का सफाया हो गया है। पश्चिम बंगाल में पहली बार कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी है। लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी की जीत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुशी मना रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को जीत के लिए बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए मैं ममता बनर्जी जी और पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई देता हूं।
I’m happy to congratulate Mamata ji and the people of West Bengal for soundly defeating the BJP.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 2, 2021
राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की हार पर खुशी मना रहे हैं। जबकि राज्य में बीजेपी को फायदा ही हुआ है। पश्चिम बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें मिली थी जबकि इसबार पार्टी को 77 सीटें मिली है, जो पहले से 74 ज्यादा है। पुडुचेरी में भी बीजेपी 0 से 6 पर पहुंचकर गठबंधन सरकार बनी रही है। इसी तरह पार्टी असम में 60 सीटें जीतकर एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है, जबकि तमिलनाडु से 0 से 4 पर पहुंच गई है। बीजेपी के लिए तो फायदे की बात है। लेकिन राहुल इसे बीजेपी की हार बता रहे हैं। अब आप कांग्रेस की हकीकत देखिए…
राज्य | कुल सीटें | कांग्रेस |
पश्चिम बंगाल | 292 | 0 |
पुडुचेरी | 30 | 2 |
तमिलनाडु | 234 | 18 |
असम | 126 | 29 |
केरल | 140 | 21 |
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा प्रचार केरल में किया। अमेठी से हार का स्वाद चखने वाले राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं और उन्होंने अपना पूरा जोर केरल पर लगा रखा था। राहुल ने राज्य में कई रोडशो भी किए लेकिन वे एक बार फिर फेल साबित हुए। राहुल यूडीएफ के साथ मिलकर भी पी विजयन को मात नहीं दे सके। कांग्रेस यहां किसी तरह 21 सीटें जीत पाई।