Home पोल खोल कांग्रेस ने ट्वीट कर RSS पर लगाया देश को बर्बाद करने का...

कांग्रेस ने ट्वीट कर RSS पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप, तो लोगों ने याद दिलाए उसके गुनाह

SHARE

कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसमें आरएसएस पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, “एक राष्ट्र अपनी संस्थाओं के बीच एक संतुलन बना कर रखता है, यदि वह संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र गड़बड़ा जाता है।” इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें बैकग्राउंड में राहुल गांधी की आवाज सुनाई देती है। इस वीडियो में आरएसएस पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। राहुल गांधी कहते सुने जाते हैं- लोकसभा, विधानसभा, पंचायत ये सब इंस्टीट्यूशन साथ आते हैं और मिलकर एक देश खड़ा करते हैं। इस वीडियो में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा दिखता है- आरएसएस ने इंडिया के इंस्टीट्यूशन्स को बर्बाद किया।

कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद लोगों ने जमकर अपना गुस्सा कांग्रेस के खिलाफ निकाला और एक-एक कर उसे उसके गुनाह याद दिलाए। फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस के एक ट्वीट पर तंज कसते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। अपने ट्वीट में अशोक पंडित ने इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी का भी जिक्र किया। अशोक पंडित ने बिना नाम लिए कहा कि राहुल गांधी आपकी दादी ने देश में आपातकाल लगाता था, सिख दंगे हुए, आपकी माता जी के राज में भी कई घोटाले हुए। फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट में लिखा, “कांग्रेस की बर्बादी से राष्ट्र बर्बाद नहीं हो रहा, श्रीमान गांधी। इस बात को याद रखें। आपकी दादी द्वारा लगाया गया आपातकाल, 1984 में सिखों का नरसंहार, और कश्मीरी हिंदुओं का उनके घरों से पलायन। आपकी माता जी के शासन के दौरान सभी घोटाले हुए।”

अशोक पंडित की तरह ही अन्य ट्वीटर यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं और कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं की करतूतों को याद दिलाया है।

Leave a Reply Cancel reply