सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पंजाब के होशियारपुर का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो ना तो कोई मंत्री हैं ना कहीं के विधायक, फिर भी उनके काफिले में दर्जनों लक्जरी कार और कमांडो साथ हैं। खुद को आम आदमी बताने वाले केजरीवाल के इसी दोहरापन पर लोग उनसे नाराज हैं। विपश्यना के लिए पंजाब पहुंचे केजरीवाल के काफिले पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उनके काफिले का नजारा देखने वाला था। उनके काफिले में पचास से अधिक गाड़ियां शामिल थीं, जिनमें से दो-दो करोड़ रुपए की लैंड क्रूजर शामिल थीं। इसके अलावा 100 से अधिक पुलिस कमांडो उनके साथ थे। यही नहीं, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी शामिल थीं और वह कहते हैं कि शांति लेने के लिए वहां गए हैं। मैं पूछता हूं कि यह कैसी शांति है, जिसके लिए पंजाब के लोगों के खजाने से लाखों रुपए उड़ाए जा रहे हैं।
ऐसी विपासना का क्या फ़ायदा जहाँ सादगी और आत्मचिंतन की जगह 50 गाड़ियों के काफ़िले में अहंकार और दिखावा हो?
अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा?
जनता सब देख रही है! pic.twitter.com/NRngRavDLm
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) March 5, 2025
केजरीवाल के काफिले पर तंज कसते हुए उनकी पूर्व सहयोगी स्वाति मालीवाल ने कहा कि सारी दुनिया को वीआईपी कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद डोनाल्ड ट्रंप से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं।
जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं।
ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना… pic.twitter.com/opK5ygMM2W
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 5, 2025
पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तो कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया…!! यह काफिला देश के प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि एक हारे हुए विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। आये है 10 दिन के लिए ध्यान लगाने, पर काफिला 10 किलोमीटर लम्बा! दिल्ली में हारते ही शांति ढूंढने पंजाब आ गए? अगर ध्यान लगाना था तो वीआईपी काफिला क्यों? क्या यह आम आदमी की तपस्या है यां महाराजाओं की राजशाही?
रस्सी जल गई पर बल नहीं गया…‼️
यह काफिला देश के प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि एक हारे हुए विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है।
आये है 10 दिन के लिए ध्यान लगाने, पर काफिला 10 किलोमीटर लम्बा!
दिल्ली में हारते ही शांति ढूंढने पंजाब आ गए? अगर ध्यान… pic.twitter.com/NqcrDdppfl
— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) March 5, 2025
आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल ना तो सांसद हैं, ना मंत्री और न ही विधायक, फिर भी पंजाब सरकार उन्हें वीआईपी की तरह मानती है और उन्हें उसी तरह की सुरक्षा भी मुहैया कराती है। इस पर सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर केजरीवाल के काफिले का वीडियो शेयर पर तंज कस रहे हैं। इससे केजरीवाल के साथ पार्टी की भी किरकिरी हो रही है…
होशियारपुर में केजरीवाल विपश्यना के लिए पहुंचा है,सिक्युरिटी देख लीजिए और गाड़ियों की गिनती देख लीजिए
लेकिन जो केजरीवाल पहले विपश्यना के लिए बेंगलुरु जाते थे वह अब पंजाब क्यो जाने लगे यह बड़ा आश्चर्य की बात है pic.twitter.com/RYV9HxB0H5
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) March 4, 2025
क्या से क्या हो गए देखते-देखते
दिल्लीवासियों ने भ्रष्ट केजरीवाल को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया, फिर भी उनके मन से सत्ता का मोह कम होने का नाम नहीं ले रहा। खुद को ‘आम आदमी’ कहने वाले केजरीवाल अब सत्ता में भी नहीं हैं, फिर किस हक से गाड़ियों के इतने बड़े काफिले के साथ पंजाब… pic.twitter.com/8F5V6jpQUz
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) March 5, 2025
विपश्यना के लिए पंजाब पहुंचे हैं अरविंद केजरीवाल। पहले तो बेंगलूरु जाते थे। अब पंजाब क्यों ? इसमें भी कोई राज है क्या ? जब भी जोर का झटका लगता है, विपश्यना की जरूरत पड़ने लगती है इन्हें। और काफ़िला देखिए, ट्रंप के साथ भी इतनी गाड़ियाँ नहीं चलती होंगी। ये आम आदमी हैं !!… pic.twitter.com/ydblCdR3Ia
— Omkar Chaudhary (@omkarchaudhary) March 5, 2025
होशियारपुर में केजरीवाल विपश्यना के लिए पहुंचा है,सिक्युरिटी देख लीजिए और गाड़ियों की गिनती देख लीजिए
लेकिन जो केजरीवाल पहले विपश्यना के लिए बेंगलुरु जाते थे वह अब पंजाब क्यो जाने लगे यह बड़ा आश्चर्य की बात है और ना ये MLA है ना कोई MP तो पंजाब में इसे इतनी सिक्योरिटी क्यों दी… pic.twitter.com/kHpxdMIvqg
— ocean jain (@ocjain4) March 5, 2025
Arvind Kejriwal Ji’s ‘Vipasna stunt’ in Punjab exposed:
– 3 dozen security vehicle
– 100’s of Punjab Police commandos
– Bullet Proof Land cruiser worth crores
– Jammers.Why is the money of taxpayer of Punjab been used to fund lavish life style of Arvind Kejriwal, even when… pic.twitter.com/vwpHQsnF6y
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) March 5, 2025
This is Kejriwal’s convoy in Punjab—count the number of cars.
Forget being a CM, he’s not even an ordinary MLA. So, in what capacity is he enjoying this VIP treatment? For being the super boss of the Punjab CM? pic.twitter.com/1HhtsS8tTN
— Mr Sinha (@MrSinha_) March 4, 2025
“This is how a ‘common man’ travels?
Kejriwal is using a huge fleet of luxury cars for his Vipassana trip in Punjab.
— Rishi Bagree (@rishibagree) March 5, 2025
This is apparently how an ‘Aam Aadmi’ travels… Kejriwal travelling in a Land Cruiser and a massive convoy for his Vipassana in Punjab pic.twitter.com/ypyrbyFRUr
— Akshita Nandagopal (@Akshita_N) March 5, 2025
Crushed in Delhi, corruption-accused ex-CM Kejriwal still parades like a VIP, wasting Punjab’s resources on his “private” Vipassana retreat. As Punjab nears bankruptcy, Mann bleeds public funds for Kejriwal’s luxuries. Why should taxpayers fund his personal extravagance? pic.twitter.com/ItYXOqzmYd
— Zubin Ashara (@zubinashara) March 5, 2025