Home समाचार आंदोलनजीवियों के कंट्रोल में पहलवानों का प्रदर्शन! जानिए सोशल मीडिया क्यों ट्रेंड...

आंदोलनजीवियों के कंट्रोल में पहलवानों का प्रदर्शन! जानिए सोशल मीडिया क्यों ट्रेंड कर रही हैं सुदेश गोयत?

SHARE

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों का धरना प्रदर्शन क्या आंदोलनजीवियों के कंट्रोल में है? ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं कि पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की जो मांग रखी थी, वो पूरा होने के बाद भी वे जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। हालांकि इस बीच बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना देने वाली महिला पहलवानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पहलवानों का केस बंद कर दिया है यानि सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में आगे सुनवाई नहीं करेगा। लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं का यहां बारी-बारी से धरने पर बैठने से इसने राजनीतिक रूप ले लिया है।

इस बारे में विस्तार से आप इस लिंक के क्लिक कर जान सकते हैं- भाजपा के खिलाफ टूलकिट है पहलवानों का प्रदर्शन, राजस्थान-हरियाणा चुनाव के मद्देनजर जाट-राजपूत में दरार पैदा करने की साजिश

हैरानी की बात यह है कि पहलवानों के प्रदर्शन में ज्यादातर वे लोग शामिल हैं जिन्होंने किसान प्रदर्शन के दौरान दिल्ली को एक तरह से घेरने का काम किया था। इसी में सोशल मीडिया में एक नाम जमकर ट्रेंड कर रहा है। यह नाम है आंदोलनजीवी सुदेश गोयत का। सुदेश गोयत मोदी सरकार के खिलाफ हरेक धरना-प्रदर्शन में शामिल होती रही हैं। सुदेश गोयत किसान आंदोलन के साथ अग्निवीर प्रदर्शन, OROP प्रदर्शन में भी शामिल रही हैं। ये प्रदर्शन के दौरान मीडिया से सामने अपने पक्ष में माहौल बनाने का काम करती है। ऐसे में सुदेश गोयत के शामिल होने से सोशल मीडिया पर लोग पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठा रहे हैं-

Leave a Reply Cancel reply