Home समाचार पीएम मोदी का दक्षिण अफ्रीका में जोरदार स्वागत, ट्राइबल डांस, संस्कृत श्लोक...

पीएम मोदी का दक्षिण अफ्रीका में जोरदार स्वागत, ट्राइबल डांस, संस्कृत श्लोक गायन, भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे गूंजे

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 22 अगस्त को जोहान्सबर्ग पहुंचे। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरबेस पर उनकी अगवानी करने के लिए साउथ अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल शिपोकोसा मैशाटाइल पहुंचे। साउथ अफ्रीका के ट्राइबल डांसर्स ने पारंपरिक डांस से पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट पर काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे। इस दौरान मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया। पीएम मोदी का आध्यात्मिक स्वागत भी किया गया। संतों ने मां दुर्गा स्तुति और मां सरस्वती की स्तुति गाकर उनका स्वागत किया। महिलाओं ने राखी बांधकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया तो आरती की थाली लेकर बच्चे उनके स्वागत में खड़े दिखे। काफी संख्या में प्रवासी भारतीयों के भारत माता की जय, वंदे मातरम और मोदी-मोदी के नारे लगाए जिसके जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कुल मिलाकर पीएम मोदी का अफ्रीका में जिस तरह से स्वागत हुआ वह भाव-विभोर करने वाला है। इससे यह भी जाहिर होता है कि विदेशों में भी पीएम मोदी को लोग किस कदर चाहते हैं।

साउथ अफ्रीका के आदिवासी डांस से हुआ मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरबेस पर उनकी अगवानी करने के लिए साउथ अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल शिपोकोसा मैशाटाइल पहुंचे थे। साउथ अफ्रीका के ट्राइबल डांसर्स ने पारंपरिक डांस से पीएम का स्वागत किया।

मां दुर्गा स्तुति और मां सरस्वती की स्तुति से स्वागत
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आध्यात्मिक स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स संवाद से पहले स्थानीय और भारतवंशी समुदाय के लोगों से मुलाकात की। संगीत वाद्ययंत्र हाथ में लिए भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का होटल पहुंचने पर स्वागत किया। संतों ने मां दुर्गा स्तुति और मां सरस्वती की स्तुति गाकर उनका स्वागत किया।

वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा
प्रधानमंत्री मोदी के जोहान्सबर्ग पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया गया। यहां लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपना लगाव प्रदर्शित करते हुए मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

हाथों में आरती की थाली लेकर बच्चे ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी से लोगों का लगाव किस कदर है उसे इस बात से समझा जा सकता है कि उनके स्वागत के लिए उमड़े हुजूम में हर कोई उनसे हाथ मिलाना चाहता था। इसके साथ ही हाथों में आरती की थाली लेकर बच्चे ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी को राखी बांधी
दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी के स्वागत कई रूप देखने को मिले। आर्य समाज दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्ष अर्थी नानकचंद शानंद और भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी को राखी बांधी।

जोहान्सबर्ग में निर्माणाधीन स्वामीनारायण मंदिर के मॉडल का अवलोकन
दक्षिण अफ्रीका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में निर्माणाधीन स्वामीनारायण मंदिर के मॉडल का अवलोकन भी किया। इसका निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा। ‘आर्य समाज साउथ अफ्रीका’ की अध्यक्ष आरती नानकचंद शानंद ने पीएम मोदी को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि भाई से भी ज़्यादा पीएम मोदी हमारे पिता की तरह हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के भाव से देखते हैं और उनकी उपस्थिति से ऐसा लगता है कि हमसे उनका ताल्लुक है।

प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। यही वजह है कि वे जिस भी देश में जाते हैं वहां उनका जोरदार स्वागत होता है। 2023 में उनके कुछ विदेश दौरों पर एक नजर-

पीएम मोदी का यूएई में भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई 2023 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। जहां उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अबू धाबी पहुंचने पर पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने स्वागत किया। पीएम मोदी के यूएई की आधिकारिक यात्रा से पहले दुबई के बुर्ज खलीफा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित किए। बुर्ज खलीफा पर पहले भारतीय ध्वज, फिर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और फिर वेलकम नोट फ्लैश हुआ। तिरंगे की रोशनी के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर लिखा था- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत है।

फ्रांस में भव्य स्वागत, पेरिस की सड़कों पर लगे भारत माता की जय के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे के लिए 13 जुलाई 2023 को राजधानी पेरिस पहुंचे। वे बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में पीएम मोदी आमंत्रित किए गए थे। पेरिस में फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का स्‍वागत फ्रांस के राजनेता, सैन्‍य अफसर, पुलिस अधिकारी और अन्‍य वरिष्‍ठ अफसरों ने किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के एक होटल के बाहर भारतीय प्रवासी लोग इकट्ठा हुए थे। लोगों का उत्‍साह देखते ही बनता था। हाथों में तिरंगा लिए भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत माता की जय के नारों से पीएम मोदी का स्‍वागत किया। भारतीय समुदाय के लोग मोदी-मोदी के साथ भारत माता की जय और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रहे थे। यहां के भारतीय समुदाय के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथ में तिरंगा लिए वे मोदी है तो मुमकिन है और वी लव यू मोदी जैसे नारे भी लगा रहे थे। प्रधानमंत्री ने भी यहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से गर्मजोशी से मुलाकात की।

मिस्र में ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ से हुआ पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 जून 2023 को मिस्त्र पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। काहिरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर वहां भारतीय समुदाय ने वन्दे मातरम् और मोदी-मोदी के नारे से उनका स्वागत किया। इस दौरान वह प्रवासी भारतीयों से मिले। यहां मिस्त्र की एक युवती ने पीएम मोदी को फिल्म शोले का ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाना गाकर स्वागत किया। इसे सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरे पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।

अमेरिका में भव्य स्वागत, व्हाइट हाउस पर छाया भारतीय रंग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 जून को व्हाइट हाउस पहुंचने पर राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति बाइडेन और जिल बाइडेन ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के हाथ मिलाया और गले भी मिले। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व स्वागत के लिए हजारों भारतीय-अमेरिकी मौजूद थे। व्हाइट हाउस का साउथ लॉन पहली बार मोदी-मोदी, वंदे मातरम और भारत माता की जय नारों से गूंज उठा। साउथ लॉन में दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद प्रधानमंत्री मोदी को 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

Leave a Reply Cancel reply