Home समाचार शशि थरूर ने दुश्मन देश के सामने भारत को किया बदनाम, बीजेपी...

शशि थरूर ने दुश्मन देश के सामने भारत को किया बदनाम, बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस जल्द ही बन जाएगी पाकिस्तान राष्ट्रीय कांग्रेस

SHARE

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तानी मंच से देश की छवि खराब करने की कोशिश की है। थरूर ने पाकिस्तान के ‘लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल’ में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तबलीगी जमात और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। थरूर के इस आरोप पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शशि थरूर ने भारत का मज़ाक बनाया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है?

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने थरूर के भेदभाव के आरोप पर कहा कि कोई और देश भारत जैसा लोकतांत्रिक नहीं है। यहां सबके लिए चिंता की जाती है। जिस तरह से कांग्रेस के नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को नीचा दिखा रहे हैं, खासकर पाकिस्तान में, ऐसा लगता है कि राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहे हैं। पात्रा ने कहा कि अब मैं राहुल गांधी को राहुल लाहौरी के नाम से संबोधित करूंगा।

पात्रा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जल्द ही पाकिस्तान राष्ट्रीय कांग्रेस बन जाएगी। उन्होंने कहा कि वे जिन्ना के समर्थक को टिकट देते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि यह क्यों जरूरी है? आप लाहौर में भारत के बारे में क्यों रोएंगे। हमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गांधी भारत से नफरत करते हैं।

पात्रा ने कहा कि थरूर ने कभी पाकिस्तान से पूछने का साहस किया है कि पाकिस्तान किस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है और कट्टरता दिखाता है। रोज पता चलता है कि वहां हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों के साथ क्या हो रहा है। वहां किसी अस्पसंख्यक का अपहरण, रेप और हत्या आम बात हो गई है। आखिर ये लोग क्या चाहते हैं? क्या पाकिस्तान से कांग्रेस चुनाव लड़ना चाहती है?’

संबित पात्रा ने कांग्रेस के नेताओं पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान में पहले ही हीरो बन चुके हैं। उन्होंने आर्टिकल 370 हटने के बाद बयान दिया था कि कश्मीर में कई 100 लोग मारे गए हैं। इसके बाद उनका जिक्र इमरान खान ने किया था और कहा कि बहुत बड़े नेता ने यह बात कही है। मणिशंकर अय्यर भी पाकिस्तान चैनल से कह रहे थे कि मोदी सरकार को गिराना होगा। यहां पर अनुच्छेद 370 फिर से आ जाए जो इमरान खान चाहते हैं वहीं पी. चिदंबरम कह रहे हैं। यह क्या हो रहा है?

संबित पात्रा ने कहा कि कोविड-19 को लेकिर पूरा विश्व देख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को किस तरह से सुरक्षित रखने की कोशिश की है, समय से लॉकडाउन हुआ, किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे भी छठ पूजा तक चलता रहेगा। 150 देशों को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। इन सभी के बावजूद इस प्रकार का स्टेटमेंट देना कि भारत सरकार फेल हो गई है वह भी लाहौर में शर्मनाक है।

बता दें कि ‘लाहौर थिंक फेस्ट’ नाम के कार्यक्रम में शशि थरूर ऑनलाइन जुड़े थे। थरूर ने पाकिस्तान मंच से कहा कि भारत में एक दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने तबलीगी जमात का पक्ष लेते हुए कहा कि कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले कई बार प्रधानमंत्री मोदी और देश के खिलाफ बयान दे चुके हैं। आप भी देखिए

  • 31 जनवरी, 2019 को थरूर ने कहा कि हिंदी, हिंदू, हिंदुत्व की विचारधारा देश को बांट रही है। हमें एकता की जरुरत है ना कि समानता की।
  • 29 जनवरी, 2019 को सीएम योगी की प्रयागराज में कैबिनेट बैठक पर थरूर ने कहा कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं। जय गंगा मैया की।
  • 16 अक्टूबर 2018 को थरूर ने कहा कि अच्छा हिंदू नहीं चाहेगा कि मस्जिद का ढांचा गिराकर राम मंदिर बने।
  • 28 अक्टूबर, 2018 को पीएम मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हाथ से हटाया जा सकता है और न चप्पल से मारा जा सकता है।
  • जुलाई 2018 में कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के दोबारा सत्ता में आने पर देश ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा।                                          

Leave a Reply Cancel reply