Home झूठ का पर्दाफाश प्रियंका वाड्रा के झूठ का पर्दाफाश : मालासेरी डूंगरी मंदिर के मुख्य...

प्रियंका वाड्रा के झूठ का पर्दाफाश : मालासेरी डूंगरी मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज ने प्रियंका के दावे को बताया झूठ का पुलिंदा, PM Modi ने दान-पात्र में नहीं डाला था 21 रुपये का लिफाफा

SHARE

पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ झूठे नैरेटिव तैयार करने में लेफ्ट-लिबरल इकोसिस्टम और छुटभय्ये कांग्रेसी ही नहीं, खुद राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी लगे हुए हैं। राहुल गांधी के तो झूठ के पुलिंदे कई बार खुल चुके हैं और वो कोर्ट तक में माफी भी मांग चुके हैं। अब प्रियंका गांधी ने भी राहुल के नक्शेकदम पर चलते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी के खिलाफ मनगढ़ंत कहानी बनाकर दौसा और झुंझुनूं की सभा में सुना भी दी। अपने झूठ के बुने जाल में प्रियंका गांधी दोतरफा फंसकर एक्सपोज हो गई हैं। एक ओर उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है तो दूसरी ओर भीलवाड़ा में गुर्जर समाज के आराध्य स्थल मालासेरी डूंगरी मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल ने ही प्रियंका वाड्रा की कहानी को झूठा करार दिया है। प्रियंका ने इसी मंदिर में पीएम मोदी के लिफाफे के बारे में मनचाही कहानी गढ़ी थी।

प्रियंका ने दौसा और झुंझुनूं की सभाओं में काल्पनिक कहानी बनाकर सुनाई
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों राजस्थान विधानसभा प्रचार के दौरान दौसा और झुंझुनूं की सभाओं में काल्पनिक कहानी बनाकर पीएम मोदी के लिफाफे का जिक्र किया था। प्रियंका गांधी ने कहा- आपने टीवी पर देखा ही होगा, भीलवाड़ा के देवनारायण जी के मंदिर में कुछ समय पहले प्रधानमंत्री गए थे और एक लिफाफा डाल आए थे। मैंने भी टीवी पर देखा कि 6 महीने बाद प्रधानमंत्री जी की ओर से दिया गया लिफाफा खोला गया। जनता भी सोच रही थी कि भगवान जाने इस लिफाफे में क्या होगा? देश के इतने बड़े नेता आए वह लिफाफा डालकर गए थे।

प्रियंका का दावा- पीएम ने जो लिफाफा डाला उसमें से सिर्फ 21 रूपये निकले
प्रियंका ने कहानी को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लेकिन आप लोगों को यह जानकर बहुत आश्चर्य होगी कि पीएम मोदी द्वारा डाले गए लिफाफे को जब खोला गया तो उसमें से सिर्फ 21 रुपए निकले। इतने बड़े नेता के लिफाफे में निकले सिर्फ 21 रूपये ही। अब आप मुझे बताइए एक तरह से देश में यही हो रहा है। बड़ी-बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, मंच पर खड़े होकर कैसे-कैसे लिफाफे दिखाए जा रहे हैं। जब आप उन लिफाफों को खोलते हैं, जब चुनाव खत्म हो जाता है और बारी आती है कि काम करके दिखाओ तो कुछ नहीं होता। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना (ईआरसीपी) का लिफाफा भी आपको इसी तरह दिया गया था।

मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज ने प्रियंका के झूठे दावे की पोल खोली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दावे और झूठ के पुलिंदे की पोल मंदिर के मुख्य पुजारी ने ही खोलकर रख दी है। राजस्थान के गुर्जर समाज के आराध्य स्थल मालासेरी डूंगरी मंदिर (भीलवाड़ा) के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल ने साफ किया कि मंदिर समिति ने कभी ऐसा बयान नहीं दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दान-पात्र में कोई लिफाला डाला था। न ही दान-पात्र खोलते समय ये बताया कि लिफाफा प्रधानमंत्री का है। न ही कभी मंदिर समिति की ओर से 21 रूपये लिफाफे में से निकलने का दावा किया गया। ये पूरी तरह से सुनियोजित अफवाह फैलाई गई। उन्होंने साथ ही कहा- प्रियंका गांधी ने दौसा और झुंझुनूं में काल्पनिक कहानी बनाकर लिफाफे का जिक्र किया। मुख्य पुजारी ने शुक्रवार को जयपुर में मीडिया के सामने प्रियंका के झूठ का पर्दाफाश किया।

मोदी ने न लिफाफा दान-पात्र में डाला, न दान-पात्र खोलते समय निकला- पुजारी
मुख्य पुजारी पोसवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भादवीं छठ के अवसर पर दान-पात्र खोला गया था। जो समिति और सर्वसमाज के सामने खोला गया। इसमें कैश और लिफाफे मिले। इस दौरान मेरे और मंदिर समिति के लोगों से रंजिश रखने वाले आसींद-भीलवाडा के स्थानीय राजनेताओं ने पीएम से संबंधित लिफाफा होने की अफवाह फैलाई। इस अफवाह में बताया प्रधानमंत्री ने कोई लिफाफा डाला। इसको खोलने पर 21 रुपए निकले। प्रियंका ने भी यही झूठा दावा भरी सभा में किया, जबकि ये सच्चाई ही नहीं है। मंदिर समिति और मैंने कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने न कोई लिफाफा दान-पात्र में डाला। न दान-पात्र खोलते समय निकला। न ही मैंने बताया कि यह प्रधानमंत्री का लिफाफा है। उन्होंने बताया- दान-पात्र में कई लिफाफा थे, जिसके बारे में जानकारी नहीं दी गई। प्रियंका गांधी और कांग्रेस और समाज के स्थानीय नेताओं ने सनातन धर्म, मंदिर और मोदी की छवि को खराब करने के लिए अफवाह फैलाई।

चुनाव आयोग ने गलतबयानी के लिए प्रियंका गांधी को भेजा नोटिस
इससे पहले पीएम को लेकर गलतबयानी करने पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को गुरुवार (26 अक्टूबर) को नोटिस भेज जवाब मांगा। आयोग ने प्रियंका गांधी से 30 अक्टूबर की शाम तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। दरअसल, प्रियंका गांधी के बयान को लेकर लेकर बीजेपी ने उनके खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत की थी। इसमें उनके (प्रियंका गांधी) के भाषण का वीडियो भी शामिल किया गया था। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा था, “हमने चुनाव आयोग से कहा कि 20 अक्टूबर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाषण के दौरान एक बयान दिया और आचार संहिता का उल्लंघन किया.” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रियंका गांधी आचार संहिता से ऊपर हैं? आप झूठ नहीं फैला सकते। धार्मिक भावनाओं से प्रचार भी नहीं किया जा सकता। बता दें कि भगवान विष्णु के अवतार देवनारायण भगवान को मानने वाले और सनातन धर्म को मानने वालों को प्रियंका के बयान से ठेस पहुंची।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पहले भी पीएम मोदी के खिलाफ द्वेषपूर्ण भावना से अनर्गल टिप्पणियां और अपशब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं। पढ़िए प्रियंका ने पीएम के विरोध में कब, क्या कहा…

1. प्रियंका ने पीएम को सत्तालोभी तानाशाह बताकर ट्वीट किये
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया हो। इससे पहले भी वे उन्हें कायर, घमंडी और अहंकारी कह चुकी हैं। इसी साल मार्च में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की एक मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस की महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपने भाई के समर्थन में उतर आई थी और उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा हमारी रगों में जो खून दौड़ता है, उसकी एक खासियत है आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।

2. राजघाट पर प्रधानमंत्री मोदी को प्रियंका ने कायर बता दिया
इसके बाद भी प्रियंका गांधी रुकी नहीं। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस को सत्याग्रह आंदोलन की इजाजत नहीं मिलने के बावजूद दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस नेता जुटे। यहां प्रियंका गांधी ने कहा, इस देश का पीएम कायर, डरा हु्आ और अहंकारी है. हिंदुस्तान और हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है कि अहंकारी को देश सबक सिखाता है। मंच से प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। लगा दो मुझ पर केस, डाल दो जेल में, लेकिन सच्चाई ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।

3. इतना कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा- प्रियंका
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छठे चरण के मतदान के लिए प्रचार के दौरान भी प्रियंका वाड्रा ने पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। खास तौर पर पीएम मोदी की ओर से भाषणों में राजीव गांधी के जिक्र और उन्हें निशाना बनाए जाने पर कांग्रेस ने खीज मिटाने के लिए पलटवार किया। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुई रैली में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है।

4. प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम की दुर्योधन से की थी तुलना
राजीव गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अंबाला से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी शैलजा के समर्थन में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मोदी की तुलना दुर्योधन से कर दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था। जब भगवान कृष्ण उसे समझाने गये तो उसने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। प्रियंका ने दिनकर की कविता का जिक्र कर कहा जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

Leave a Reply