इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-
06 अप्रैल 2026
भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Warm greetings to all BJP Karyakartas across the nation on the party’s Sthapana Diwas.
Our Party has always been at the forefront of serving society, guided by the principle of India First. Our Karyakartas are known for their selfless service, unwavering dedication and a deep…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2026
असम के बरपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में चुनावी रैली
The enthusiasm and energy of the people of Dibrugarh clearly show that the BJP-NDA is receiving unprecedented support in the Assam Assembly elections. pic.twitter.com/D97k8z55Ny
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2026
होजाई के मेरे परिवारजनों का जोश और उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि असम में बीजेपी-NDA की अब तक की सबसे बड़ी जीत तय है। pic.twitter.com/RV8yR1UaK1
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2026
बारपेटा का ये अपार जनसमूह बता रहा है कि कांग्रेस की हार की सेंचुरी बनने वाली है! pic.twitter.com/JXRvOZw0wK
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2026

06 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ अनुराधापुरा में पवित्र जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया और पूजनीय महाबोधि वृक्ष की पूजा की।

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ अनुराधापुरा में भारतीय सहायता से निर्मित दो रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ समारोह में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के कोलंबो में 1996 की श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ बातचीत की। इस दौरान क्रिकेटरों ने माननीय प्रधानमंत्री से मिलने पर खुशी और आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भी उनसे मिलने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि भारतीय लोग आज भी टीम के प्रभावशाली प्रदर्शन को याद करते हैं, खासकर उस यादगार जीत को जिसने एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि आज भी पूरे देश में गूंजती है।
A wonderful conversation with members of the Sri Lankan cricket team that won the 1996 World Cup. Do watch… pic.twitter.com/3cOD0rBZjA
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका से लौटने के बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया। उन्होंने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज – नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया और सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई और पुल का संचालन देखा। उन्होंने रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा भी की।
I feel blessed that I could pray at the Ramanathaswamy Temple today: PM @narendramodi pic.twitter.com/kxfmiU5wlS
— PMO India (@PMOIndia) April 6, 2025
06 अप्रैल 2024
स्थापना दिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज @BJP4India की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और राजस्थान के अजमेर में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के गाजियाबाद में एक भव्य रोडशो भी किया।
देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता इस बार खुद चुनावी मैदान में है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विशाल संख्या में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों का हृदय की गहराइयों से आभार।https://t.co/XHCW2A3g9M
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024
Thank you Ghaziabad! Overwhelmed by the affection I have received here during the roadshow. It was particularly gladdening to see Yuva Shakti and Nari Shakti take part in the roadshow in large numbers. This shows the unwavering faith people have in our governance track record. pic.twitter.com/VQXCi7rv0X
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024
मतदान से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है। राजस्थान के अजमेर में मेरे परिवारजनों का उमड़ा ये हुजूम साफ संकेत है कि हम तीसरी बार भी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।https://t.co/62fdKp1FuU
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024
06 अप्रैल 2023
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया, केंदीय मंत्रिमंडल की अध्यक्षता की।


06 अप्रैल 2022
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया, तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन से मुलाकात और बातचीत, इंटेल के सीईओ पेट्रिक जेलसिंगर से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।





06 अप्रैल 2021
भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर VC के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार और हावड़ा में रैली।

06 अप्रैल 2020
बहरीन के सुलतान शेख हमद बिन इसा अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, कोविड पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलीफोन पर बात की।


06 अप्रैल 2019
ओडिशा के सुंदरगढ़ और बलनगीर, महाराष्ट्र के नांदेड़ और छत्तीसगढ़ के कांकेर में आयोजित जनसभाओं में उद्बोधन।


06 अप्रैल 2018
भाजपा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर देश के 734 जिलों के कार्यकर्ताओं को नमो एप के माध्यम से संबोधित किया, नई दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात।





06 अप्रैल 2017
झारखंड में विभिन्न विकास परियोजनाएं देश को समर्पित, साहेबगंज में गंगा नदी पर फोरलेन पुल का शिलान्यास किया।





06 अप्रैल 2016
नई दिल्ली में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की।



06 अप्रैल 2015
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राज्य पर्यावरण एवं वन मंत्रियों के सम्मेलन का उद्घाटन किया।













