Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 18 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 18 अप्रैल

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

18 अप्रैल 2026
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक चुनावी सभा

18 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पवित्र प्रकाश पर्व पर श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और दयालु सेवा का प्रतीक है, जो अन्याय के विरुद्ध लड़ाई में अडिग थे।

गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ईसा मसीह के महान बलिदान पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह दिन हमें अपने जीवन में दया, करुणा और उदारता को अपनाने की याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री ने गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने की प्रशंसा करते हुए इसे हमारे शाश्वत ज्ञान और समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मान्यता प्रदान किया जाना बताया। केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से एक्‍स पर किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने इसे समूचे विश्‍व में प्रत्‍येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस एक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क के साथ रचनात्मक बातचीत की। इस बातचीत में आपसी हितों के कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

18 अप्रैल 2024
दैनिक जागरण अखबार में प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू प्रकाशित हुआ।

18 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय की अपनी यात्रा के बारे में किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और हरदोई जिलों में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल्स पार्क स्‍थापित करने की सराहना की।

18 अप्रैल 2022
गुजरात के तीन दिवसीय सरकार दौरे पर, गुजरात के गांधीनगर में स्थित स्कूल कमांड और कंट्रोल सेंटर का दौरा किया, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात।

18 अप्रैल 2021
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माघ्यम से वाराणसी में कोविड-19 पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की।

18 अप्रैल 2019
गुजरात के अमरेली और कर्नाटक केचिक्कोडी, गंगावती और केरल के तिरुवनंतपुरम की जनसभाओं में उद्बोधन।

18 अप्रैल 2018
कॉमनवेल्थ शिखर सम्मेलन के लिए स्वीडेन के बाद लंदन पहुंचे, वेस्टमिनस्टर के सेंट्रल हॉल में ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में उद्बोधन, कॉमनवेल्थ शिखर सम्मेलन के लिए लंदन पहुंचे, ब्रिटेन की  प्रधानमंत्री से मुलाकात समेत कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

18 अप्रैल 2017
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का स्वागत और बैठक, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार H. R. McMaster से मुलाकात।

18 अप्रैल 2015
फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा के बाद स्वदेश वापस, एयरपोर्ट पर स्वागत।

Leave a Reply