Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा, देखिए कुछ खास तस्वीरें-

प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा, देखिए कुछ खास तस्वीरें-

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों समेत तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ व्यक्तिगत वार्ता की और शिष्टमंडल स्तरीय चर्चा में हिस्सा लिया। दोनों राजनेताओं ने रक्षा और सुरक्षा, असैन्य परमाणु, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, व्यापार और निवेश, अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन तथा लोगों के बीच मेल-मिलाप सहित द्विपक्षीय सहयोग पर गहन चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस में संयुक्त रूप से भारत और फ्रांस के दिग्गज सीईओ के एक समूह को सम्बोधित किया। फोरम में विमानन, विनिर्माण, रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों के सीईओ शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई 2023 को चैंप्स-एलिसीस पर राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर सम्मानित अतिथि के रूप में बैस्टिल डे परेड में भी शामिल हुए। आइए देखते हैं प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा की कुछ खास तस्वीरें-

 

 

Leave a Reply Cancel reply