शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत हो गई है। जब इस मुद्दे पर बीजेपी विधायकों ने बिहार विधानसभा में सरकार से सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपे से बाहर हो गए। विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा की ओर से राज्य सरकार के शराब बंदी के फैसले पर सवाल उठाते ही नीतीश कुमार भड़क गए और बीजेपी विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा- ए क्या हो गया, चुप हो जाओ। मुख्यमंत्री के आपा खोते देख सदन में हंगामा होने लगा। देखिए नीतीश कुमार बौखलाहट में क्या-क्या बोल रहे हैं-
सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के आउट ऑफ कंट्रोल होने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इससे नीतीश कुमार की किरकिरी हो रही है।
बिहार में ज़हरीली शराब पी कर 14 लोगों की मृत्यु हो गई। भाजपा ने सदन में सवाल उठाये तो नीतीश कुमार बौखला गए। क्या किसी मुख्यमंत्री का आचरण ऐसा होता है? मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहे हैं। लगातार मिल रही विफलताओं से क्षुब्ध हैं क्या? pic.twitter.com/iS2kPj7GuS
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 14, 2022
“क्या हो गया”
नीतीश जी जहरीली शराब ने फिर से 10 से अधिक लोगों की जान ले ली, यह हो गया
भाजपा के नेताओं पर आपके चिल्लाने और तू-तड़ाक की भाषा से मुद्दा बदल नहीं जाएगा। pic.twitter.com/Z5uBZuoNWP
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) December 14, 2022
संगत से गुण होत है,
संगत से ही गुण जात है!RJD के संगत में संवेदनहीन हो चुके नीतीश जी की सरकार में एक तरफ नौकरी मांगने पर पुलिस का डंडा मिलता है तो दूसरी तरफ जहरीली शराब से मौत…
बिहार में व्याप्त जंगलराज पर चुप्पी और सवालों पर ये बौखलाहट नीतीश कुमार की विफलता का प्रमाण है। pic.twitter.com/emb2ziWvHn
— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 14, 2022
विधानसभा में सीएम नीतीश को आया गुस्सा, इससे पहले उन्हें इतने गुस्से में कभी नहीं देखा गया। pic.twitter.com/2H9nKzXav9
— News18 Bihar (@News18Bihar) December 14, 2022
नीतीश कुमार का रौद्र रूप,शराबबंदी पर। pic.twitter.com/RFI8sAswO2
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) December 14, 2022
‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ इस मुहावरे को सही साबित कर रहे हैं नीतीश बाबू। महागठबंधन सरकार की शराबबंदी लोगों की जान ले रही है, जब सदन में इस मुद्दे को उठाया गया तो मुख्यमंत्री ने अपना आपा खो दिया और भाजपा विधायक को शराबी कह दिया। बिहार के मुख्यमंत्री अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। pic.twitter.com/bEoItSkIoW
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) December 14, 2022
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपके राजनीतिक पतन का कारण बनेगी शराबबंदी।@NitishKumar pic.twitter.com/J5BfxABmPm
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) December 14, 2022
शराब बंदी पर सवाल किया तो आग बबूला हो गये नीतीश कुमार..
कल ही छपरा में ज़हरीली शराब पीकर 7 लोग मर गए और दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती है। अब किसी की सवाल पूछने का अधिकार भी नहीं है क्या? pic.twitter.com/vLcluQUTbp
— Shobhna Yadav (@ShobhnaYadava) December 14, 2022
नीतीश कुमार ने फिर खोया आपा, हुए गुस्से से लाल. pic.twitter.com/iNenSxvDoW
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) December 14, 2022
शराबबंदी वाले बिहार में ज़हरीली शराब से 17 लोग मर गए, हर महीने बिहार में कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएँ हो रही है. सवाल पूछे जाने पर देखिए कैसे भड़क कर कह रहे- क्या हो गया?
अब ना मीडिया बिहार को दिखाता है ना ही लिबरल नीतीश के ऐसे व्यवहार पर कुछ बोलते हैं.
बिहार में बहार है pic.twitter.com/Mu5zSc67AO
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) December 14, 2022
Age Catching up with Nitish Kumar: In Assembly, CM threatened BJP MLAs “ए चुप बैठ”, MLAs say that CM said “बर्बाद कर देंगे” – BJP now going for an all out warpic.twitter.com/BCzZdOr9eQ
— Mihir Jha (@MihirkJha) December 14, 2022