Home समाचार आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के चेहरे से उठा नकाब, अर्थशास्त्री...

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के चेहरे से उठा नकाब, अर्थशास्त्री की आड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में करते रहे हैं काम

SHARE

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अक्सर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। उनकी आलोचना को एक अर्थशास्त्री की आलोचना मानी जाती थी। लेकिन रघुराम राजन ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर अपने चेहरे से नकाब हटा दिया। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें  रघुराम राजन को राहुल के साथ कदमताल करते और बातें करते देखा जा सकता है। अब दुनिया को भी पता चल गया है कि जिसे वो अर्थशास्त्री समझकर उसकी बातों को महत्व दे रही थी, वो वास्तव में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता है और मोदी सरकार की आर्थिक नीति को लेकर कांग्रेस के सुर में सुर मिला रहा था।

राहुल और रघुराम राजन के कदमताल पर सोशल मीडिया में भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, जिसमेंं उन्होंने लिखा ‘यह वह अंग्रेज हैं जो चंद दिनों के लिए हिंदुस्तान आता है। बहुत कोशिश की थी देश की आर्थिक नीतियों को बर्बाद करने की लेकिन उस से पहले ही मोदी जी ने निकल बाहर कर दिया।’ इसी के साथ फिल्मेकर ने राहुल गांधी और रघुराम राजन की यात्रा के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि यह तस्वीर साबित करती है कि सरकार ने उन्हें और विस्तार न देकर सही किया।

डॉक्टर प्रीति प्रकाश नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि जैकेट और चश्मा वाले ये वही महोदय रघुराम राजन पूर्व आरबीआई गवर्नर,दो दिन पहले अल्पसंख्यकों के शोषण की बात कर रहे थे। अब अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने के लिए भारत तोड़ो गैंग के साथ खुलकर सामने आ गए हैं। समझ सकते हो किस तरह भारत की नस नस में घुसे विपक्षी पाप धीरे-2 खुलकर बाहर आ रहे।

सत्यम गोस्वामी नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी के साथ में जो चल रहे हैं वे रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन हैं, ये वही हैं जिन्होंने नोटेबंदी को गलत बताया था और मोदी सरकार की तमाम आर्थिक नीतियों को गलत बताया था, भारत जोड़ो यात्रा बहुत अच्छी पहल है, सपोले बिलों से बहार निकल रहे हैं!!

‘सपोले बिलों से बहार निकल रहे हैं’

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कवर करते हुए राजस्थान पहुंच चुकी है। यह यात्रा फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त हो जाएगी। यह यात्रा अपने चेहरे पर नकाब लगाए मशहूर लोगों को बेपर्दा कर रही है। कल तक जिन्हें सेलिब्रिटी कहते थे, वो वास्तव में कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, जो खुद को स्वतंत्र बताते हुए कांग्रेस का पक्ष लेते थे।

आइए देखते हैं, ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जो अब तक अपने चेहरे पर नकाब लगाए घूम रहे थे…

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना पहुंचने पर राहुल गांधी ने हैदराबाद शहर से पदयात्रा की। इस यात्रा में एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी शामिल हुईं। इस यात्रा में शामिल होने वाले सेलेब्स में सुशांत सिंह, रिया सेन, बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम शामिल हो गया। अभिनेत्रियों की राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 1 – अमोल पालेकर

इन सभी सेलेब्स के बाद अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर को भी इस यात्रा में देखा गया। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अमोल पालेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा की तस्वीरों को कांग्रेस के ऑफिशयल ट्विटर पेज से शेयर किया गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि ये अभिनेता है या कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं ?

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 2 – संध्या गोखले

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अमोल पालेकर की पत्नी संध्या गोखले भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। फिल्म निर्देशक और लेखिका संध्या गोखले के तटस्थता के दिखावे का अब अंत हो गया है। अब वो तटस्थ न होकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 3 – रश्मि देसाई

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं और राहुल गांधी के साथ हाथ में हाथ डालकर चलती नजर आईं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या खुले तौर पर किसी राजनीतिक अभियान का समर्थन करने के बाद उनकी आवाज़ में तटस्थता का कोई अंश बचा है?

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 4 – अकांक्षा पुरी

टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी भी राहुल गांधी के समर्थन में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। अब सवाल उठ रहे हैं कि अब तक तटस्थता का चादर ओढ़े इन अभिनेत्रियों की आवाज को निष्पक्ष माना जा सकता है ?  

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 5 – मोना अंबेगांवकर

बॉलीवुड अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर भी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। अब इस अभिनेत्री के चेहरे से तटस्थता का नकाब उतर चुका है। 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 6 – रिया सेन

अभिनेत्री रिया सेन कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन की। राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू किया था। इस दौरान उनके साथ रिया सेन भी नजर आईंं।

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 7- अभिनेता सुशांत सिंह

अभिनेता सुशांत सिंह महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। क्या अब अभिनेता सुशांत सिंह के किसी राजनीतिक मुद्दे पर राय को निष्पक्ष माना जा सकेगा ? 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 8- अभिनेत्री पूजा भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट को हैदराबाद में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होते हुए देखा गया। वह इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर सड़क पर चलती नजर आईं।

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 9 – अभिनेत्री पूनम कौर

पूनम कौर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से तेलुगू और तमिल फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने तेलंगाना में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। वायनाड के सांसद को उस समय उनका हाथ पकड़े देखा गया जब वे दुर्घटनावश गिरने वाली थीं। अब अभिनेत्री पूनम कौर किसी मुद्दे पर अपनी राय वक्त करती है, तो स्वाभाविक रूप से उनकी राय कांग्रेस की राय मानी जाएगी। 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 10 – अनिर्बान धर उर्फ ओनिर

फिल्म निर्माता ओनिर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के साथ कदमताल करते नजर आए। इस साल के शुरुआत में रक्षा मंत्रालय ने समलैंगिक सैनिकों पर ओनिर की पटकथा को खारिज किया था। इस पठकथा को लेकर काफी विवाद हुआ था। 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 11 – सईद अख्तर मिर्जा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पटकथा लेखक सईद अख्तर मिर्जा ने हिस्सा लिया। अब सवाल उठ रहे है कि खुद को तटस्थ दिखाने वाले अब पक्षपात के आरोप से बच सकते हैं ? 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 12 – रमेश पिशारोडी

कॉमेडियन, अभिनेता और निर्देशक रमेश पिशारोडी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इसके माध्यम से रमेश ने स्पष्ट कर दिया कि वो भी एक कांग्रेस कार्यकर्ता है। 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 13 – पद्मिनी थॉमस

एथलीट पद्मिनी थॉमस ने राहुल गांधी का समर्थन करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब उनकी जैसी हस्तियां किसी एक पक्ष या पार्टी के साथ राजनीतिक रूप से जुड़ती हैं, तो क्या उन्हें कभी तटस्थ और निष्पक्ष आवाज़ के रूप में देखा जा सकता है?

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 14 – स्वरा भास्कर

स्वारा भास्कर बीजेपी और देश विरोधी एजेंडे के लिए जानी जाती है। सेक्युलर और लिबरल गैंग की पोस्टर गर्ल स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर स्पष्ट कर दिया कि वो पूरी तरह से कांग्रेस कार्यकर्ता है। 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 15 – अब्दुल्ला अबूबकर

एथलीट अब्दुल्ला अबूबकर ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी का समर्थन किया। अबूबकर को एक एथलीट और राजनीतिक रूप से तटस्थत मानने वाले युवाओं को अब निराशा होगी। अबूबकर भी एथलीट होने के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 16 – तुषार गांधी

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी का समर्थन किया। तुषार गांधी वीर सावरकर और महिला विरोधी बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। 

कांग्रेस कार्यकर्ता नंबर 17 – रघुराम राजन

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद क्या आप कभी उनके आर्थिक सुझावों, चिंताओं, भारत पर की गई भविष्यवाणियों को तटस्थ मान पाएंगे?

 

Leave a Reply Cancel reply