Home समाचार जिसे देते थे गाली उसी के भेजे चार्टर प्लेन से मुंबई हुए...

जिसे देते थे गाली उसी के भेजे चार्टर प्लेन से मुंबई हुए रवाना, अंबानी के बेटे की शादी में होंगे शामिल लालू-तेजस्वी, लोग ले रहे मजे

SHARE

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट के भीतर जा रहे हैं। दरअसल में लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटा तेजस्वी यादव और बहू राजश्री यादव के साथ मुंबई जा रहे हैं। वे मुंबई में देश के सबसे अमीर व्यक्ति उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी समारोह में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि लालू परिवार के सभी लोग मुकेश अंबानी की ओर से भेजे गए एक विशेष चार्टर विमान से मुंबई गए हैं। तेजस्वी यादव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी का निमंत्रण आया था तो मुंबई जा रहा हूं। शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।

ऐसे में लोग सवाल कर रहे हैं अभी तक अंबानी-अडानी को गाली देने वाले लालू-तेजस्वी उन्हीं के विशेष विमान से उनके बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लालू परिवार पर तंज कस रहे हैं। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं-

Leave a Reply