Home समाचार इमरान-नदीम एनसीआर में लड़कियों को छेड़ते थे, लेकिन यूपी पुलिस से बच...

इमरान-नदीम एनसीआर में लड़कियों को छेड़ते थे, लेकिन यूपी पुलिस से बच न सके

SHARE

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लड़की को बंधक बनाने के बाद सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप करने वाले दो बदमाशों इमरान-नदीम को गिरफ्तार कर पीड़िता को मुक्त कराने में कामयाबी पाई है। बिजनौर निवासी नदीम और गौतमबुद्ध नगर निवासी इमरान एनसीआर में लड़कियों को छेड़ते थे। ये दोनों महिलाओं को सवारी के रूप में ऑटो रिक्शा में बैठा उन्हें बंधक बना सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ बलात्कार करते थे। गुरुवार देर रात हिंडन नदी के पुस्ता पर चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस ने इमरान-नदीम के ऑटो रिक्शा को रुकने का इशारा किया तो इन्होंने नहीं रोका। ऑटो से एक महिला की चिल्लाने की आवाज आने पर पुलिस ने पीछा किया। जिसके बाद दोनों ऑटो छोड़कर भागने और पुलिस पर गोली चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इमरान-नदीम के पैर में गोली लगी।

Leave a Reply Cancel reply