उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुर्खियों में है। योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘नमूना’ करार दिया है। एएनआई के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अयोध्या के विवाद को विवाद की तरह जिंदा रखना चाहती थी। सीएम योगी ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि कांग्रेस ने छह दशक तक कुछ नहीं किया, जबकि पीएम मोदी ने अयोध्या, काशी और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर काम कर के दिखाया। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान को भारत तोड़ो योजना करार दिया। एएनआई की एंकर स्मिता प्रकाश के साथ बातचीत में सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी बीजेपी के लिए जरूरी है, क्योंकि वे अनजाने में पार्टी का रास्ता साफ करते हैं। एंकर स्मिता प्रकाश ने जब पूछा कि ‘राहुल गांधी तो भारत जोड़ो के लिए निकल पडे़ थे। उन्होंने दो यात्राएं की। फिर आप क्यों कह रहे हैं कि वह विभाजनकारी काम करते हैं? तो योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘इनका भारत जोड़ो, भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है। वे दक्षिण में जाएंगे तो उत्तर भारत की निंदा करेंगे। उत्तर भारत में दक्षिण की निंदा करेंगे। भारत से बाहर जाएंगे तो भारत की निंदा करेंगे। इसलिए इनके आचरण को देश समझ चुका है। लेकिन भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए, जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे।’
देखिए वीडियो-
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। आप भी देखिए…
🚨 भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल गांधी जैसे कुछ नमूने जरुर रहने चाहिए। 🤪
UP CM Yogi Adityanath calls Rahul Gandhi Namuna (नमूना) 💥 pic.twitter.com/bnzmRwmVco
— श्रवण बिश्नोई (किसान) (@SharwanKumarBi7) March 26, 2025
‘राहुल गाँधी’ को योगी जी ने नमूना कह दिया .😂
कहा : “इनका ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ‘भारत तोड़ो अभियान’ का हिस्सा है.
अगर वे दक्षिण में जाएंगे, तो उत्तर भारत की निंदा करेंगे। उत्तर में आएंगे, तो दक्षिण की निंदा करेंगे.
अगर वे भारत के बाहर जाएंगे, तो भारत की निंदा करेंगे। pic.twitter.com/cYvIUbnD2r
— Apurva Singh (@iSinghApurva) March 26, 2025
नमूना राहुल गांधी 😂 pic.twitter.com/PobBFMlAOB
— Social Tamasha (@SocialTamasha) March 26, 2025
भारत की राजनीति मे राहुल जैसे नमूने रहना चाहिए 🤣🤣
योगी जी बिना डिटर्जेंट के धुलाई करते हुए..!!! pic.twitter.com/dmgMPkL1vy
— Anuj Bajpai (UP वाले) (@AnujBajpai_) March 26, 2025
“,Bharat ki rajneeti mein BJP ke liye Rahul Ghandy jaise kuch ‘नमूने’ zaroor rehne chahiye.” 😂😂😂😂
Aise kaun bolta hai, Bhai? Piddis call him ‘Jan Nayak’! 😂 pic.twitter.com/WPq85sk7pt
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) March 26, 2025