Home समाचार सत्यमेव जयते : मोदी सरनेम विवाद मामले में राहुल गांधी के प्रोपेगेंडा...

सत्यमेव जयते : मोदी सरनेम विवाद मामले में राहुल गांधी के प्रोपेगेंडा की निकली हवा, कहा था- न्यायपालिका पर भी सरकार का नियंत्रण है

SHARE

कांग्रेस के अघोषित अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और उनकी गरिमा का ख्याल नहीं रखते हैं। देश में हो या विदेश में, इन संस्थाओं के खिलाफ लगातार प्रोपेगेंडा कर उनकी जनता में विश्वसनीयता खत्म करते हैं। लेकिन शुक्रवार (04 अगस्त, 2023) को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि विवाद मामले में फैसला देकर राहुल गांधी के प्रोपेगैंडा की हवा निकाल दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते वक्त नसीहत भी दी कि भाषण देते वक्त वह सावधानी बरतें क्योंकि इसमें कोई शक नहीं है कि उनके बयान ठीक नहीं थे। इससे पहले ‘चौकीदार चोर है’ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को अपमानजनक बयान नहीं देने की चेतावनी दी थी, लेकिन राहुल ने सुप्रीम कोर्ट का भी मान नहीं रखा। वह लोगों को गुमराह करने के लिए लगातार झूठ बोलते रहते हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करते रहते हैं। 

न्यायपालिका सहित भारत की सभी संस्थाएं सरकार के कब्जे में – राहुल 

राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए के छात्रों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू किया। मोदी विरोध के चक्कर वो भूल गए कि इससे विदेशी धरती पर भारत की बदनामी होगी। उन्होंंने भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका को भी कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सभी संस्थाएं सरकार के कब्जे में हैं। मीडिया और न्यायालयों पर भी सरकार का नियंत्रण है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मेरे फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर था, जिसके जरिए मेरी जासूसी होती थी। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। विपक्ष के कई नेताओं पर झूठे केस किए गए। मेरे ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे मामलों में केस दर्ज हुए, जो बनता ही नहीं था।

न्यायपालिका आदि सभी महत्वपूर्ण संस्थानों पर कब्जा

लंदन में आय़ोजित एक अन्य कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस ने मीडिया, न्यायपालिका आदि सभी महत्वपूर्ण संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। यह मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बनाया गया है, और विचार यह है कि सत्ता में आने के लिए लोकतांत्रिक प्रतियोगिता का उपयोग किया जाए और बाद में लोकतांत्र को खत्म कर दिया जाए। 

न्यायपालिका सहित सभी संस्थाओं पर दवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सभी संस्थाओं को आरएसएस और बीजेपी कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।

Leave a Reply