Home समाचार चीनी डील का डर! क्या कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश को देश का हिस्सा...

चीनी डील का डर! क्या कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश को देश का हिस्सा नहीं मानती? आखिर राहुल की यात्रा में अरुणाचल क्यों नहीं?

SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकल रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी इस बार 14 जनवरी 2024 को भारत न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं। मणिपुर से मुंबई तक की करीब 6200 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन 20 मार्च को होगा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे की यह यात्रा इस दौरान 14 राज्यों से गुजरेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात से होकर महाराष्ट्र में खत्म होगी।

राहुल गांधी इसके पहले सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक उत्तर से दक्षिण भारत की भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं। अब जब वे पूर्व से पश्चिम भारत की यात्रा कर रहे हैं तो सबसे हैरानी वाली बात यह है कि वे इस यात्रा को देश के पूर्वी छोर अरुणाचल प्रदेश से शुरू नहीं कर रहे हैं। शुरू करना तो छोड़िए वो अरुणाचल प्रदेश जा भी नहीं रहे हैं। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के अरुणाचल प्रदेश से ना गुजरने पर लोग इसे चीन से जोड़ कर देख रहे हैं। चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकता रहा है और लोगों का कहना है कि राहुल गांधी चीन के डर से ही वहां से गुजरने से बच रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी का एक फोटो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समझौते पर दस्तखत कर रहे हैं। लोग इसके लिए कांग्रेस के साथ-साथ राहुल गांधी को लताड़ लगा रहे हैं। आप भी देखिए किस तरह से कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं-

Leave a Reply Cancel reply