Home झूठ का पर्दाफाश राहुल का ‘किताब दांव’ पड़ा उल्टा: मास्टरस्ट्रोक के चक्कर में कर बैठे...

राहुल का ‘किताब दांव’ पड़ा उल्टा: मास्टरस्ट्रोक के चक्कर में कर बैठे सेल्फ गोल, देखिए किस तरह हो रही किरकिरी

SHARE

संसद के बजट सत्र में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने निकले थे, वही मुद्दा अब कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बनता नजर आ रहा है। जिसे राहुल गांधी ‘मास्टर स्ट्रोक’ समझ रहे थे, वो सेल्फ गोल साबित हो गया। राहुल गांधी पिछले दो दिनों से पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रि.) एमएम नरवणे की एक ऐसी किताब का हवाला देकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे, जो अभी तक बाजार में आई भी नहीं है। राहुल को लगा था कि इस ‘बिना छपी’ किताब के जरिए वो चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को क्लीन बोल्ड कर देंगे, लेकिन पासा पूरी तरह पलट गया।

File Photo

ऐसे में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया, और वो भी पूरी तैयारी के साथ। जब राहुल गांधी बिना पब्लिश हुई किताब पर अड़े रहे, तो निशिकांत दुबे बुधवार को सदन में किताबों का एक पूरा जखीरा ही ले आए। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर लिखी गई उन विवादित और आलोचनात्मक किताबों की झड़ी लगा दी, जिनमें इतिहास के दबे हुए पन्नों का जिक्र है। दुबे ने सदन में साफ कहा कि अगर बिना छपी किताबों पर चर्चा होगी, तो उन किताबों पर क्यों नहीं जो दशकों से लाइब्रेरी में मौजूद हैं? उन्होंने एडविना माउंटबेटन से लेकर नेहरू परिवार के अन्य सदस्यों पर लिखी गई ऐसी किताबों का जिक्र किया जिनमें भ्रष्टाचार और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी तीखी टिप्पणियां हैं। देखते ही देखते सदन का माहौल गरमा गया और जो कांग्रेस हमलावर थी, उसे अब अपना बचाव करना भारी पड़ रहा है।

राहुल गांधी ने जिस पैंतरे से सरकार को एक्सपोज करना चाहते थे, उसी ने उलटा गांधी परिवार की पुरानी फाइलों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। राहुल के इस दांव को सोशल मीडिया पर अब ‘सेल्फ गोल’ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग निशिकांत दुबे के बयान को शेयर कर रहे हैं। इससे गांधी परिवार के साथ कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे है…

Leave a Reply