Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को,...

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार, 30 अप्रैल 2023 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। प्रधानमंत्री 30 अप्रैल को मन की बात के जरिए 100वीं बार देश की जनता से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 अक्टूबर, 2014 से अब तक ‘मन की बात’ के माध्यम से आम नागरिकों और संगठनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला है और दूसरों को उनके उदाहरण का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया है। अब जब मन की बात ऐतिहासिक 100वें एपिसोड की दहलीज पर हैं, तो इस 100वें एपिसोड को आप इतना शानदार बनाएं कि देश के इतिहास में यह लंबे समय तक अपना असर छोड़े। इसके लिए आप अपने विचार और सुझाव प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम न्यूज चैनल भी प्रसारित करते हैं। 

आप नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर कमेंट बॉक्स में अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं-

मन की बात

आप टोलफ्री नंबर 1800-11-7800 पर फोन कर संदेश रिकॉर्ड करा सकते हैं। फोन लाइन 27 अप्रैल, 2023 तक खुले रहेंगे। आप 1922 पर मिस्‍ड कॉल देकर एसएमएस में प्राप्त लिंक के जरिए भी सीधे प्रधानमंत्री तक अपने सुझाव पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही नमो एप या माईगॉव पर लिख सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर कमेंट बॉक्स में अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं-

मन की बात

प्रधानमंत्री मोदी आम लोगों से मिले सुझावों में से कुछ का चयन कर अपने कार्यक्रम में उसे शामिल करते हैं और लोगों को उस बारे में बताते हैं।

Leave a Reply Cancel reply