Home समाचार G20 से पहले कल 6 सितंबर को इंडोनेशिया जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, आसियान-भारत...

G20 से पहले कल 6 सितंबर को इंडोनेशिया जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 6 सितंबर को इंडोनेशिया के जकार्ता जा रहे हैं। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन सम्मेलन 6 और 7 सितंबर को जकार्ता में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री मोदी आसियान के वर्तमान अध्यक्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता की यात्रा कर रहे हैं।

भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले पिछले साल जी20 समूह की अध्यक्षता इंडोनेशिया के पास थी। एस साल के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इंडोनेशिया यात्रा होगी। इसके पहले वे नवंबर 2022 में बाली जी20 शिखर सम्मेलन के समय वहां गए थे।

इसके पहले 6 और 7 सितंबर को होने वाला आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, 2022 में हुए भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते के बाद पहला शिखर सम्मेलन होगा। शिखर सम्मेलन भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और आपसी सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेगा।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, आसियान देशों के राजनेताओं और भारत समेत इसके आठ संवाद भागीदारों को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। आसियान की स्थापना 8अगस्त, 1967 को हुई थी और इसके 10 सदस्य देश हैं। ये देश- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम हैं।

Leave a Reply Cancel reply